फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in leopard attack 3 injured

तेंदुआ के हमले से बालक समेत तीन जख्मी

Fri, 30 Sep 2016 10:50 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 30 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
in leopard attack 3 injured
हमला - फोटो : santosh verma
दुदही(कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव जंगल पचरुखिया के उमर टोला में शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे घुसे तेंदुआ ने चार वर्ष के बालक व एक महिला को हमलाकर जख्मी कर दिया। तेंदुए ने दो घरों में घुसकर बकरियों को भी मार डाला। तेंदुए ने बंगाली पट्टी गांव की एक महिला पर भी हमला किया।
विज्ञापन


तेंदुए नग पचरुखिया के उमर टोला निवासी कैलाश के घर में बंधी बकरी को हमलाकर मार डाला। बकरी को बचाने दौड़ी उसकी पत्नी यशोदा तेंदुआ देखकर चीख पड़ी। तेंदुए ने झपट्टा मारकर यशोदा को जख्मी कर दिया। भाग रहे तेंदुए ने रास्ते में विनोद के चार वर्षीय पुत्र अंगद को भी हमलाकर जख्मी कर दिया। गांव में तेंदुआ घुसने की खबर से अफरातफरी मच गई। चीख पुकार के बीच तेंदुए ने योगेंद्र के घर में घुसकर उसकी भी बकरी को मार डाला। आबादी के बीच तेंदुआ घुसने की खबर से गांव में दहशत फैल गई। देर शाम लोगों ने बताया कि तेंदुए ने  बंगाली पट्टी गांव की रहने वाली सुनैना (28) पत्नी चिंताहरण को भी हमलाकर जख्मी कर दिया है। 
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना  वन विभाग के रेंजर घनश्याम शुक्ल तथा कुबेरस्थान एसओ ने बताया कि वन कर्मियों और पुलिस कोे गांव में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed