फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Kushinagar's a trailer collided with a car while trying to save an elderly man, killing 3 and injuring 8

Kushinagar News: हाइवे पर ट्रेलर की ठोकर से तीन की मौत, 8 लोग घायल- बुजूर्ग को बचाने में हुआ हादसा

Wed, 03 Dec 2025 04:16 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 04:16 PM IST
सार

कसया रोड से कानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर नेशनल हाइवे के पकवाइनार  चौराहे पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में आ गई। वही दूसरी लेन में सामने से आ रही एक डंपर से टकरा गई और ट्रेलर सड़क पर पलट गई। वही इसकी चपेट में एक ट्रैक्टर ट्राली, दो बाइक और एक- रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
In Kushinagar's a trailer collided with a car while trying to save an elderly man, killing 3 and injuring 8
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कसया थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर पकवा इनार में बुधवार को कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेलर ट्रक सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई। जिससे दूसरे लेन में सामने से आ रही एक डंपर, एक ट्रैक्टर ट्राली, एक ई रिक्शा और दो बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


जिसमें करीब 9 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कसया पुलिस सभी को कसया सीएचसी भेजवाया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। तो वही आठ लोगों की स्थित गंभीर देखते मेडिकल कॉलेज रवींद्र नगर रेफर कर दिया। जबकि एक बाइक सवार का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कसया रोड से कानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर नेशनल हाइवे के पकवाइनार  चौराहे पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में आ गई। वही दूसरी लेन में सामने से आ रही एक डंपर से टकरा गई और ट्रेलर सड़क पर पलट गई।

वहीं, इसकी चपेट में एक ट्रैक्टर ट्राली, दो बाइक और एक- रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा में और बाइक सवार लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद नेशनल हाईवे घंटों प्रभावित रहा। जिसे पुलिस ने किसी तरह वाहनों को किनारे कराने के बाद आवागमन को बहाल कराया।
विज्ञापन

दुर्घटना में केशव राजभर (21) निवासी सहोदर पट्टी रामपुर कारखाना देवरिया और रामविलास(58) निवासी परासखाड़ कुशीनगर और एक अज्ञात सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

तो वही अजय सिंह (46) निवासी श्यामपुर हतवा कसया कुशीनगर, चंदन कुमार (25) निवासी सहोदर पट्टी थाना महुआ डीह, शिव कुमारी पत्नी विजय प्रसाद(42) भैंसहा पकड़िहवा कुशीनगर, लक्ष्मी (16)पुत्री हरिराम निवासी
पकवा इनार, काजल सिंह(16) पुत्री उपेंद्र निवासी पकवा इनार, ट्रेलर ड्राइवर राम सिंह पुत्र राजा उम्र 40 निवासी जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज रवींद्र नगर में चल रहा हैं। 

इस संबंध में कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed