फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Kushinagar, an uncle stabbed his mother to death in front of his children news in hindi

UP: बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे, मां के पेट में चाकू घोंप कर दी हत्या- मासूमियत पर भी चाचा को नहीं आया तरस

Sun, 07 Dec 2025 02:31 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 02:31 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, अचानक उसका देवर कमरे में आकर यौन शोषण करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बच्चों की नींद खुल गई। इसके बाद देवर उसके पेट और पैर पर चाकू से वार कर दिया। यह देख बेटी और बेटा चीखने लगे और अपने चाचा को मना किया, लेकिन नशे में धुत चाचा को भतीजों की मासूमियत पर थोड़ा भी तरस नहीं आया।

विज्ञापन
In Kushinagar, an uncle stabbed his mother to death in front of his children news in hindi
मृतक रिंकी और हत्या करने का आरोपी देवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में शुक्रवार की रात कहासुनी के बाद देवर ने गर्भवती भाभी के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद देवर घर छोड़कर भाग निकला। बच्चों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन


खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सास और ससुर बहू के शव छोड़कर भाग गए। पुलिस आरोपी देवर, सास-ससुर और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी इंद्रजीत मद्धेशिया के चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे बृजकिशोर की शादी बांसगांव खास निवासी हरेंद्र मद्धेशिया की बेटी रिंकी से करीब पांच साल पूर्व हुई थी। उसका तीन साल का बेटा लक्की और दो साल की बेटी नित्या है। बृजकिशोर महाराष्ट्र के पुणे में रहकर काम करता है।

28 वर्षीय रिंकी आठ माह की गर्भवती थी। रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में शुक्रवार की रात बच्चों को लेकर सोने चली गई। देर रात को दूसरे कमरे में सो रहा 25 वर्षीय देवर टुनटुन भाभी के कमरे में घुस गया। इसका विरोध करने पर टुनटुन ने पहले हाथापाई की इसके बाद उसके पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गया।
विज्ञापन

In Kushinagar, an uncle stabbed his mother to death in front of his children news in hindi
मृतका रिंकी देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और रिंकी को खून से लथपथ देख दंग रह गए। इसकी जानकारी लोगों ने घर से कुछ दूरी पर दुकान में सो रही रिंकी के सास व ससुर को दिया। सास-ससुर रिंकी को लेकर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद दोनों मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी से शव छोड़कर भाग निकले। ससुराल वाले मायके वालों को फोन कर रिंकी के बीमार होने की जानकारी दी। मायके वाले घर आए तो रिंकी की हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। शनिवार को सुबह 7.30 बजे पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

घटना की जानकारी लेने के बाद मायके वालों को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद फरार हुए आरोपी देवर को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने पकड़कर बैठा लिया। सूचना पर आई विशुनपुरा पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस सास, ननद और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

In Kushinagar, an uncle stabbed his mother to death in front of his children news in hindi
इन्हीं मासूम बच्चों के सामने ही मां रिंकी की हत्या कर दी गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के सामने चाचा ने की मां की हत्या, अवैध संबंध का शक
बैकुंठपुर कोठी गांव की रहने वाले बृजकिशोर की पत्नी घर पर अपने दो बच्चों को लेकर रहती थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। नासिक में काम कर रहा पति इसी महीने के अंत में घर आने वाला था। रात में रिंकी अपने पति से मोबाइल पर बात करने के बाद बेटे और बेटी को लेकर कमरे में सो रही थी।

पुलिस के अनुसार, अचानक उसका देवर कमरे में आकर यौन शोषण करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बच्चों की नींद खुल गई। इसके बाद देवर उसके पेट और पैर पर चाकू से वार कर दिया। यह देख बेटी और बेटा चीखने लगे और अपने चाचा को मना किया, लेकिन नशे में धुत चाचा को भतीजों की मासूमियत पर थोड़ा भी तरस नहीं आया।

पुलिस गई तो कमरे से लेकर बाथरूम तक खून पसरा हुआ था, लेकिन घटना में प्रयुक्त चाकू कमरे में नहीं मिला। टुनटुन की अभी शादी नहीं हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे अवैध संबंध का शक उभरकर आया है।

गांव वाले बताते हैं कि भाभी और देवर के बीच पहले भी तकरार होती थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से दोनों के बीच बातचीत नहीं थी। इस खामोशी में कौन सा तूफान पल रहा था, किसी ने अंदाजा तक नहीं लगाया। घटना के बाद ससुर और छोटा बेटा घर छोड़कर फरार है।

पिता का आरोप, योजना बनाकर की गई बेटी की हत्या
 रिंकी के पिता हरेंद्र मद्धेशिया अपनी बेटी की हत्या में पूरे परिवार को शामिल होने का आरोप पुलिस से लगाया है। बेटी के साथ यह घटना योजना बनाकर की गई है। हत्या की शाम को बड़े बेटे का अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाना। हत्या की सूचना पुलिस को नहीं देना। मायके में डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जाने की सूचना दी गई। आखिर ऐसा क्यों किया गया। आरोप के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पैर और पेट पर मिले चाकू लगने का गहरा जख्म
 रिंकी के पैर में दो जगह और पेट में एक जगह गहरा जख्म होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो चाकू घोंपने से पहले रिंकी अपनी बचाव के लिए संघर्ष की है। पेट में ही चाकू लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

In Kushinagar, an uncle stabbed his mother to death in front of his children news in hindi
हत्या के बाद सुबह घर के सामने जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां को ढूंढ रही मासूमों की आंखें
पत्नी की हत्या के बाद बृजकिशोर नासिक से घर के लिए चल दिया है। रविवार की दोपहर तक उसके घर पहुंचने की संभावना है। तीन साल की नित्या और दो साल का बेटा लोकेश की आंखें सिर्फ मां को ढूंढ रही है। पड़ोसी भी इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं।

हत्यारोपी देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने शव लेने से मना कर दिया। शव को पुलिस ससुराल ले गई। घटना की वजह देवर और भाभी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है: राकेश प्रताप सिंह,सीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed