{"_id":"64b98e55a2ad17d97d0f0124","slug":"in-accident-2-policemen-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1841-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर खड़े टैंकर के पीछे घुसी कार, दो पुलिस कर्मी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर खड़े टैंकर के पीछे घुसी कार, दो पुलिस कर्मी समेत तीन घायल
Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे एक कार से सेवरही जा रहे थे पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर खड़े एक टैंकर में पीछे अनियंत्रित होकर एक कार घुस गई। इससे कार दो पुलिस कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे रितेश गौतम (32) के साथ सेवरही थाने पर तैनात कमलेश यादव (28), सतीश गौतम (28) एक कार से तमकुहीराज से सेवरही जा रहे थे। अभी वह भटवलिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। संयोग ठीक था कि कार का एयरबैग खुल गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी तमकुही भेजा, प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां सिपाही सतीश गौतम की हालत गंभीर बताई जा रही है।