फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Improvement and compartment exam on 20th, 811 candidates will appear.

Kushinagar News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 20 को, शामिल होंगे 811 परीक्षार्थी

Sat, 06 Jul 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Improvement and compartment exam on 20th, 811 candidates will appear.
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 15 और 16 जुलाई को प्रयोगात्मक और आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी हुआ। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड मुख्यालय ने कम अंक पाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मांगा था। 31 मई तक आवेदन करना था। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल के वे विद्यार्थी आवेदन किए जो एक विषय में अनुत्तीर्ण थे या किसी विषय में नंबर कम थे। कंपार्टमेंट के लिए वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो कम से कम दो विषय में अनुत्तीर्ण थे। जिले से हाईस्कूल के लिए 350 परीक्षार्थी और इंटर के लिए 461 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। बोर्ड मुख्यालय में परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही डीआईओएस को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद डीआईओएस ने छात्रों की संख्या को देखते हुए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को परीक्षा केंद्र बनाया है। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराने के लिए 15 और 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय से तिथि जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर हाईस्कूल और इंटर के कुल 811 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 20 जुलाई को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक होगी, जिसमें हाईस्कूल और दूसरी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें इंटर के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed