फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Implement the lessons learnt during NCC training in your life.

Kushinagar News: एनसीसी प्रशिक्षण में मिली सीख जीवन में उतारें

Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Implement the lessons learnt during NCC training in your life.
शिविर में भाग लेते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में 50 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी की तरफ से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसमें कैडेटों ने प्राथमिक चिकित्सा, मैप रीडिंग और फायरिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

कैंप कमांडिंग आफिसर कर्नल हरीश चंद ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में अत्यंत सहायक होती है। इसलिए सभी को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण में मिली जानकारी सभी कैडेट अपने जीवन में उपयोग करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद कैंप में एनसीसी कैडेट्स को मैप रीडिंग, कंपास के प्रयोग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट जैसे सैन्य कौशल का व्यावहारिक जानकारी के साथ नक्शा पढ़ने की विधि, दिशा-निर्धारण और युद्धाभ्यास के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कैप्टन वीपी मिश्रा, रिसालदार मेजर हरजीत सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी, एके पांडेय, सूबेदार त्रिलोक सिंह, सूबेदार संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed