फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Impact of the waterfall bridge approaches affected traffic

झरही पुल का एप्रोच टूटने से आवागमन प्रभावित

Wed, 31 May 2017 11:37 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 31 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Impact of the waterfall bridge approaches affected traffic
झरही पुल का एप्रोच टूटने से आवागमन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

जटहां बाजार। खिरकिया बाजार स्थित झरही पुल का एप्रोच टूट जाने के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पडरौना शहर को बिहार से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित इस पुल की जर्जर स्थिति की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोग पुल निर्माण के लिए आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

खिरकिया दुर्गा मंदिर पर काफी पुराना पुल है। इस पुल की मरम्मत के लिए क्षेत्र के लोगों ने कई बार आंदोलन किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जर्जर हो चुके इस पुल के पूरब तरफ का एक खंभा पहले से ही टूटा है। बड़े वाहनों के आवागमन के कारण पुल के पूरब तरफ का एप्रोच भी दो दिन पहले टूट गया। इसके कारण सड़क का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त रहा है। पुल का एप्रोच टूटने की जानकारी लोगों ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को दी तो टूटे एप्रोच पर मिट्टी डालने के अलावा पुल पर कुछ ड्रम रख दिए गए। खिरकिया बाजार निवासी नरेंद्र तिवारी, पृथ्वी गुप्ता, पूर्व प्रधान कृष्ण प्रसाद, राजेंद्र जायसवाल, प्रेमचंद, नथुनी कुशवाहा आदि का कहना है कि प्रशासन को पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकना होगा। क्योंकि यह जर्जर पुल कभी भी गिर सकता है। पुल का एप्रोच टूटने से इससे हादसे की आशंका बराबर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed