फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Impact: Challan of 42 vehicles carrying more passengers than their capacity

इंपेक्ट: क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 42 वाहनों का चालान

Fri, 17 May 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Impact: Challan of 42 vehicles carrying more passengers than their capacity
पडरौना। नगर में संचालित टैंपो और ई-रिक्शा चालक की क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं। अमर उजाला में 13 मई के अंक में छपी खबर का संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को एआरटीओ और टीआई ने नगर के विभिन्न चौराहों पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 42 टेंपो और ई-रिक्शा का चालान कर 2.71 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नगर में संचालित टैंपो और ई-रिक्शा मनमाने ढंग से सवारी बैठाकर धड़ल्ले से चलते हैं। यहीं नहीं इसके चालक सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं। इसके चलते कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती रही हैं। यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद अजीम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर टीआई सत्य सन्याल शर्मा ने संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार की शाम नगर के सुभाष चौक, बावली चौक, कठकुइंया मोड़, रामकोला रोड समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर कर कार्रवाई की। इसमें कई वाहन क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के साथ उनके कागजात भी अधूरे थे। इसको गंभीरता से लत हुए अधिकारियों ने 22 ऑटो और 20 ई-रिक्शा समेत कुल 42 वाहनों का चालन कर उनपर रुपए 2, 71,000 रुपये जुर्माना किया। एआरटीओ ने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने से दुर्घटना होने की आशंका अधिक रहती है। वाहन पंजीकरण के दौरान ही सवारी बैठाने की क्षमता निर्धारित कर दी जाती है। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed