फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Immersion of Maa Durga's idol took place at various places, administration remained alert

Kushinagar News: मां दुर्गा की प्रतिमा का जगह-जगह हुआ विसर्जन, अलर्ट रहा प्रशासन

Thu, 26 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Maa Durga's idol took place at various places, administration remained alert
खिरकिया झरही नदी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु।संवाद
- प्रतिमा विसर्जन के दौरान सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में तैनात रहे पुलिस कर्मी
विज्ञापन

- किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अधिक पानी वाले घाट पर तैनात रहे गोताखोर

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के खिरकिया स्थित झरही नदी घाट समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को देवी प्रतिमा का विजर्सन किया गया। इस दौरान सभी प्रतिमा विसर्जन वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी समेत अन्य कर्मचारी तैनात रहे। जिन स्थानों पर गहरे पानी थे, वहां वैरिकेटिंग लगाने के साथ गोताखोर तैनात हुए थे। इसके अलावा जिले के उच्चाधिकारी प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिले में भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करते रहे।
नगर के खिरकिया स्थित झरही नदी घाट पर पडरौना नगर समेत आस-पास के गांव के पंडालों में सजी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ। यहां नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 40 हाईमास्ट लाइट लगाए थे, ताकि प्रतिमा विसर्जन करने वालों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके अलावा विसर्जन स्थल पर पेजयल समेत अन्य सभी इंतजाम किए थे। पूरी व्यवस्था की निगरानी सदर एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ उमेश चंद्र भट्टी की अगुवाई में अधिकारी करते दिखे। रात नौ बजे तक प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी में बुधवार की सुबह से ही दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन शुरू हो गया। इसमें देवरिया जिले के अलावा कसया, हाटा और आसपास के गांव में स्थापित दुर्गा पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
देवरिया के नायब तहसीलदार यदुवंश यादव ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की जिम्मेदारी का निर्वहन प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर कर रहा है। नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए नदी की सफाई समेत बांस के पोल पर प्रकाश आदि का भी प्रबंध किया गया है। सुरक्षा को लेकर कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय व महुआडीह थाना की पुलिस फोर्स तैनात रही।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बाड़ीपुल, रामाभार पुल, खरदर पुल और हेतिमपुर स्थित नदी घाट पर बुधवार को प्रतिमा विसर्जित की गई। प्रतिमा विसर्जन की निगरानी कसया एसडीएम योगेश्वर सिंह व सीओ कुंदन सिंह करते दिखे। पडरौना रोड स्थित नौका टोला में गुफा बनाकर रखी गई प्रतिमा को विर्सजन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने समिति के लोगों को समझा बुझाकर वहां की प्रतिमा विसर्जन के लिए राजी कराया गया। उसके बाद आयोजन समिति के लोग प्रतिमा विसर्जन कर दिया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में बुधवार को क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का खोइचा भर कर बांसी और गंडक नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। डीएम व एसपी ने इसे लेकर अहिरौलीदान के घाटों का निरीक्षण किया और विसर्जन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।
बुधवार को सेवरही के अलावा क्षेत्र के राजपुर बगहा, पिपराघाट, विरवट कोंन्हवलिया, तिवारी पट्टी, अहिरौलीदान, मिश्रौली, मालवीय नगर, गांधी नगर, राजपुर खाश, चखनी, दवनहा, बाक खाश, बाघा चौर, व्रह्मपुर, आजाद नगर, जवाहर नगर, राजेंद्र नगर सहित अन्य गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की खोइचा भर कर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
प्रशासन की ओर से सेवरही के दमक्ला घाट, पिपराघाट में जीरो पुल सहित अन्य कई स्थानों को चिह्नित कर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित किए गए थे, जहां प्रकाश के साथ गोताखोर व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी थे। प्रतिमाओं के सकुशल विसर्जन को लेकर डीएम उमेश कुमार मिश्र, एसपी धवल जायसवाल, सीओ जितेंद्र कालरा, तहसीलदार चंदन शर्मा ने अहिरौलीदान में विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसडीएम विकास चंद्र, सेवरही के एसएचओ हर्षवर्धन सिंह, चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने प्रतिमा विसर्जन स्थल की निगरानी करते रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में कुल 12 स्थानों पर बने दुर्गा पंडालों की प्रतिमाओं का विर्सजन भारी सुरक्षा के बीच बुधवार को किया गया। इस दौरान महिलाएं अगले वर्ष दुर्गा मां के आगमन की प्रार्थना की। युवा भक्ति गीतों के धूनों पर थिरकते रहे। तहसील प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन के लिए छितौनी-बगहा पुल पर गोताखोरों की व्यवस्था की गई थी। बंजारीपट्टी गांव के निकट मुख्य गंडक नहर पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। इसी तरह जिले के अन्य स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed