फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegal encroachment was removed from government land and a government board was installed

Kushinagar News: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर सरकारी बोर्ड लगवाया

Wed, 01 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment was removed from government land and a government board was installed
खड्डा । राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर सरकारी बोर्ड लगवाया है। खड्डा तहसील क्षेत्र के हनुमानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम सभा बैरागी पट्टी के मौजा रामजीपट्टी में गाटा संख्या 248 लगभग एक एकड़ जमीन जो राजस्व अभिलेख में नवीन परती के नाम से दर्ज है। इस पर शिब्बन नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर खेती कर रहा था। इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्राम प्रधान राजमंगल कुशवाहा ने एसडीएम खड्डा ऋषभ पुंडीर को शिकायत किया था।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमणकारी को कुछ दिन पहले नोटिस भेजकर जमीन खाली करने को कहा गया था, लेकिन जमीन खाली नहीं हुई। इसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई का आदेश दिया। मंगलवार को नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार के नेतृत्व में लेखपाल मधुकर श्रीवास्तव व अन्य राजस्व कर्मचारी एवं हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जमीन की पैमाइश कराकर सीमांकन करते हुए जमीन सरकारी कब्जे में ली गई। यहां बोर्ड लगा दिया गया है कि यह जमीन सरकारी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम ऋषभ पुंडीर का कहना है कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। इस जमीन पर सरकारी साइन बोर्ड लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed