फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ill children sent to home

Kushinagar News: 150 बच्चों को देर रात अस्पताल से मिली छुट्टी, जांच रिपोर्ट तलब

Fri, 02 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
ill children sent to home
बगहा क्षेत्र के सिधांव विद्यालय पर मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता को लेकर विरोध जताते अभिवावक व छात्
फोटो है। बगहां क्षेत्र के बोरवल में स्थित विद्यालय में मध्याह्न भोजन करने के बाद बीमार हुए थे 150 बच्चे
विज्ञापन

तीन सदस्यीय जांच टीम से तलब की गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। जनपद से सटे बिहार के बगहा क्षेत्र में मध्याह्न भोजन करने से बीमार पड़े 150 बच्चों को बृहस्पतिवार की देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उससे पहले अस्पताल पहुंचे पश्चिमी चंपारण के डीएम दिनेश राय ने बीमार बच्चों का हाल जाना और तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। शुक्रवार को एक अन्य विद्यालय में बने मध्याह्न भोजन में भी गड़बड़ी मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया।
बगहा क्षेत्र के बोरवल गांव में स्थित मध्य विद्यालय में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन करने के बाद 150 बच्चे बीमार पड़ गए थे। बगहां अनुमंडल अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे इलाज के बाद स्वस्थ हुए तो डॉक्टरों ने देर रात छुट्टी दे दी। उससे पहले रात में ही पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश राय अस्पताल पहुंचे और बच्चों तथा अभिवावकों से घटना के विषय में जानकारी ली। डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

00000
दूसरे विद्यालय के मध्याह्न भोजन में मिले कीड़े
बगहां अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड एक के चखनी रजवटिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर एमडीएम लेकर पहुंचे एनजीओ की गाड़ी से चावल निकाला गया तो उसमें कीड़े दिखाई दिए। इसके बाद छात्र व परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और किसी तरह शांत कराई। इसी तरह सिधांव विद्यालय सहित कुछ अन्य विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर परिजनों ने विरोध जताया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मनीष कुमार व दिनेश कुमार ने आक्रोशित अभिवावकों को शांत कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरित नहीं हुआ मध्याह्न भोजन
बृहस्पतिवार को बगहां क्षेत्र के बोरवल स्कूल में मध्याह्न भोजन करने से 150 बच्चों के बीमार पड़ने के दूसरे दिन भोजन वितरित नहीं हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर मिश्रा ने बताया कि संबंधित संस्था की ओर से एमडीएम नहीं लाने के कारण शुक्रवार को इसका संचालन नहीं हो पाया।

जांच करने स्कूल पहुंचे अपर एसडीएम तो छह बच्चे मिले बीमार
शुक्रवार को बगहां के अपर एसडीएम सरफराज नवाज मध्य विद्यालय बोरवल का निरीक्षण करने पहुंचे। उस दरम्यान लगभग छह बच्चे अपने को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद डॉक्टर रनवीर सिंह के नेतृत्व में चिकित्सीय टीम ने स्कूल में पहुंचकर इलाज किया। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed