{"_id":"69ed1fc2de047f870f041820","slug":"igrs-flooded-with-complaints-regarding-non-receipt-of-cylinders-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158699-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आईजीआरएस पर सिलिंडर नहीं मिलने की शिकायतों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आईजीआरएस पर सिलिंडर नहीं मिलने की शिकायतों की भरमार
Sun, 26 Apr 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
कसया। समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं होने से नगर में संचालित गैस सर्विस के खिलाफ उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज की जा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
नगर के उज्ज्वल ने बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को एचपी गैस के ऑनलाइन एप से सिलिंडर बुक किया था, लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। एजेंसी से बार-बार संपर्क करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सबया की 80 वर्षीय पार्वती देवी ने भी शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे ने 1 अप्रैल को गैस बुक की थी, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना डिलीवरी के ही मोबाइल पर गैस पहुंचने का संदेश भेज दिया गया।
हाईवे निवासी परशुराम सिंह ने बताया कि उन्होंने मार्च में गैस बुक की थी और एजेंसी ने 15 अप्रैल की डिलीवरी की पर्ची दी थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी गैस नहीं मिली। दोबारा पूछताछ करने पर एजेंसी के मैनेजर ने मार्च की बुकिंग निरस्त होने की बात कहकर मई में नई बुकिंग की सलाह दी। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस न मिलने से भोजन बनाने की समस्या हो गई है। लगातार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।