फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If you arrive 15 minutes late, you will be absent.

Kushinagar News: 15 मिनट देरी से पहुंचे, तो होंगे अनुपस्थित

Tue, 02 Jul 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
If you arrive 15 minutes late, you will be absent.
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में इस बार ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्ड की शुरुआत करनी होगी। स्कूल आने में 15 मिनट विलंब से आने पर शिक्षकों की अनुपस्थिति स्वयं ही दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में इस बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स की शुरुआत करनी होगी। यदि शिक्षक निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचे तो उनके नाम के आगे ''अ'' यानी अनुपस्थित दर्ज हो जाएगा। विभाग शिक्षकों को सिम कार्ड का वितरण कर चुका है।
विज्ञापन


पिछले साल ही विद्यालयों में प्रयोग होने वाले 12 रजिस्टरों को डिजिटल करने, ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कराने का आदेश था। आदेश के बाद से ही शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। इसके चलते इस आदेश पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन इस बार 15 जुलाई से यह आदेश लागू हो जाएगा। प्रेरणा पोर्टल पर इस बार ''डिजिटल रजिस्टर्स'' नामक मॉड्यूल भी विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी के साथ 12 तरह के रजिस्टर ऑनलाइन कर दिए गए हैं। शिक्षकों को स्कूल छोड़ने का समय भी डिजिटल रजिस्टर पर दर्ज करना होगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने के लिए उन्हें 15 मिनट का समय मिलेगा। यदि 15 मिनट से ज्यादा देर होगी तो पोर्टल पर अनुपस्थित दर्ज हो जाएगा।
कहीं कोई कमी न रहे, इसको लेकर दिए गए टैबलेट में जिओ-फेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए हाजिरी लगाने के लिए शिक्षकों और स्टाफ का स्कूल में रहना जरूरी होगा। स्कूल परिसर से बाहर उनकी उपस्थिति दर्ज ही नहीं होगी। प्रधानाध्यापक इसी टैबलेट के जरिये शिक्षकों-कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणित करेंगे।


0

ये रजिस्टर होंगे ऑनलाइन

उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति, मिड डे मील, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाक रजिस्टर, आय-व्यय व चेक, इश्यू पंजिका, बैठक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना और पुस्तकालय पंजिका, खेलकूद रजिस्टर।


0

15 जुलाई से सभी परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन ली जाएगी। इसके लिए टैबलेट और सिम कार्ड शिक्षकों में वितरित कर संबंधित को निर्देश दे दिया गया है। -डॉ. रामजियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed