{"_id":"60451a268ebc3edb551f9b2c","slug":"if-the-capacity-of-power-transformers-is-not-increased-it-will-be-difficult-kushinagar-news-gkp387486614","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ी तो होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ी तो होगी मुश्किल
विज्ञापन

कस्बे के अधिकांश ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने से बढ़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही कस्बे में लगे दो ट्रांसफार्मर जल गए हैं। यहां के उपभोक्ताओं को मोबाइल ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। किसी ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि नहीं की गई है। कस्बे के अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। यदि ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ी तो लोगों को गर्मी बढ़ने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
सेवरही कस्बे के 14 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिजली निगम की ओर से स्वर्णनगर में 400 केवीए, माल गोदाम चौक पर 400 व 250 केवीए, मालवीय नगर में 400 केवीए, आजाद नगर में 250 केवीए, सिनेमाहाल के पास 250 केवीए, सीसी रोड पर 250 केवीए, किदवईनगर में 400 व 250 केवीए, गौशाला के पास 100 केवीए, महाराणा प्रताप चौक पर 250 केवीए, अम्बेडकरनगर में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। स्वर्णनगर और किदवईनगर का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला हुआ है। यहां मोबाइल ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। शेष ट्रांसफार्मरों में कई ओवरलोड के शिकार हो चुके है। कनेक्शनों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता अपनी पुरानी स्थिति में है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गर्मी शुरू हो चुकी है। किसी ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि नहीं की गई है। ओवरलोड के शिकार ट्रांसफार्मर कभी भी जवाब दे सकते हैं। कस्बे के मायाशंकर निर्गुणायत, लव जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता, शाकिर अली, बैजनाथ मद्धेशिया, मुन्ना जायसवाल, राहुल सोनी ने दोनों जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के साथ ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। जेई विकास साहनी ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को उच्चीकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही ट्रांसफामरों की क्षमता बढ़ा दी जाएगी।