{"_id":"658c70d3c41ece0b2f0dc2e4","slug":"if-passengers-are-filled-beyond-capacity-action-will-be-taken-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10040-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्षमता से अधिक सवारी भरी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्षमता से अधिक सवारी भरी तो होगी कार्रवाई
Thu, 28 Dec 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बुधवार को परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। इसमें स्कूल वाहनों की जांच कर उन्हें क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने की हिदायत दी।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियम बनाए गए हैं। इसका शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय वाहन के सभी कागजात पूर्ण रखें। बिना फिटनेस के वाहन न चलाएं। वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और न ही निर्धारित से अधिक स्पीड में वाहन चलाएं। ऐसा करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। एआरटीओ ने कर्मचारियों के साथ सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, कीड्ज कार्नर पब्लिक स्कूल, गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनबीम पब्लिक स्कूल आदि के वाहनों की फिटनेस समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। सभी वाहन मानक के अनुरूप मिले। इस दौरान हर्षवर्धन राज, आरपी सिंह, मुख्तारूहल हसन, राहुल सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, रंजीत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।