फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If Buddha Nagri is connected to the railway line, tourism will gain momentum

Kushinagar News: रेल लाइन से जुड़ जाए बुद्ध नगरी तो पर्यटन को मिले रफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
If Buddha Nagri is connected to the railway line, tourism will gain momentum
पकवा इनार (कुशीनगर)। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए करीब साढ़े पांच साल पहले प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक परियोजना शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यह रेल लाइन गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए पडरौना तक 64.5 किलोमीटर लंबाई में बनाई जानी है। इस परियोजना को वर्ष 2018-19 में प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, फिर भी परियोजना शुरू नहीं हो सकी है। शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें रेल बजट भी शामिल हैं। इस बजट में कुशीनगर के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। आने वाले बजट में बजट प्रावधान किया जाए तो बुद्ध स्थली को जोड़ने वाली स्वीकृत रेल परियोजना को संजीवनी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के लिए धन मिल जाए तो कुशीनगर रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। कुशीनगर हवाई और सड़क मार्ग से तो जुड़ चुका है। इससे न केवल महात्मा बुद्ध का दर्शन करने के लिए आने वाले सैलानियों को सीधे पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि यह जनपद मुख्यालय पडरौना और मंडल मुख्यालय गोरखपुर से रेलमार्ग से जुड़ जाएगा। कुशीनगर पहुंचने का सीधा रेलमार्ग न होने के कारण बुद्ध से संबंधित स्थलों की यात्रा पर आने वाले बहुत से सैलानी लुंबिनी और सारनाथ में दर्शन-पूजन कर लौट जाते हैं।
वर्ष 2017 में हुआ था सर्वे : गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए पडरौना तक 64.5 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना के लिए वर्ष 2017 में सर्वे हुआ था। वर्ष 2018-19 में इसे प्रशासनिक स्वीकृति मिली। इस परियोजना की लागत 1,345 करोड़ से बढ़कर अब 1,467 करोड़ रुपये कर दी गई है। परियोजना स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पा रहा।

सिर्फ सड़क मार्ग से ही आते है देश-विदेश के सैलानी : कुशीनगर तक पहुंचने का सड़क मार्ग ही माध्यम है। यात्री बसों और निजी वाहनों से यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed