फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If BJP government is formed then those who looted the country's property will go to jail: Surya Pratap

भाजपा की सरकार बनी तो देश की संपत्ति लूटने वाले जाएंगे जेल : सूर्यप्रताप

Mon, 20 May 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
If BJP government is formed then those who looted the country's property will go to jail: Surya Pratap
पडरौना बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री सूर्यप्रताप शाही।
पडरौना। भाजपा देश को विश्व का सिरमौर बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। परिवारवादी और घोटालेबाज पार्टियां जनता में झूठ और अफवाह फैला कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन, जनता विपक्षियों के फरेब को अच्छी तरह से समझ चुकी है। तीसरी बार मोदी की सरकार आई, भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज और देश की संपत्ति लूटने वाले जेल में होंगे।
विज्ञापन

ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वे रविवार को रविंद्रनगर स्थित गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित पडरौना विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता भ्रम फैला रहे हैं कि मोदी पूरे संविधान को बदल देंगे। आरक्षण खत्म कर देंगे। भाजपा को ऐसा करना होता तो 10 वर्षों के कार्यकाल में कर चुकी होती। जबकि इंदिरा गांधी ने सबसे अधिक संविधान के खिलाफ काम किया। इमरजेंसी लगाकर संविधान को लहूलुहान किया। कई सरकारें बर्खास्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संविधान को कभी नहीं बदला जा सकता है। कांग्रेस झूठी बातें फैलाने और अनुसूचित जाति के भीतर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक चार कृषि विश्वविद्यालय थे। पांचवां कृषि विश्वविद्यालय की सौगात कुशीनगर को प्राप्त हुआ है। इसमें इसी वर्ष से 40 सीटों पर शिक्षण कार्य भी शुरू हो जाएगा। राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं, तो विपक्ष इसमें तरह-तरह का अड़ंगा पैदा करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जनता का विश्वास मोदी की गारंटी पर है। इस बार कुशीनगर में भी नया इतिहास बनेगा। सम्मेलन को सांसद विजय कुमार दूबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, नथुनी कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन डॉ. निलेश मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश प्रताप सिंह, सुदर्शन पाल, विजय कुमार शुक्ल, मार्कंडेय शाही, मोहन चौहान, सदाशिव मणि त्रिपाठी, गिरीश चतुर्वेदी, किशोर यादव, अमित राय, विजय कुमार सोनी, रामजीत चौहान, राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार, भुवनेश्वर त्रिपाठी, बिपिन बिहारी मिश्र, धीरज पाठक, धनंजय तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed