फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   idols installed in new temple

नवनिर्मित मंदिर में स्थापित की गई प्रतिमा व पिंडी

Tue, 01 Sep 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
idols installed in new temple
नवनिर्मित मंदिर में स्थापित की गई प्रतिमा व पिंडी
विज्ञापन

कसया। निर्माणाधीन एयरपोर्ट परिसर स्थित चार धर्मस्थलों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद सभी देवी देवताओं की प्रतिमा व पिंडी को एयरपोर्ट बाउंड्री के बाहर नवनिर्मित स्थल पर प्रति स्थापित कराया गया।

निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द उड़ान को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया व जिला प्रशासन ने सभी अवरोधों को दूर करने का कार्य तेज कर दिया है। एयरपोर्ट के अंदर चार देवी-देवताओं के स्थल को हटाया जाना है। जन भावना से जुड़े होने के चलते मामला संवेदनशील था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा ने बेलवा दुर्गाराय व बेलवा रामजस गांव के बुद्धिजीवियों व सभासद अशोक जायसवाल, पूर्व प्रधान चंद्रभूषण मिश्र, हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा आदि के साथ बैठक कर देव स्थलों को हटाने पर सहमति बनाई। मंगलवार सुबह प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील तिवारी ने विधि विधान पूर्वक पूजन कराया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ देवी देवताओं की पिंडी व प्रतिमा रथ पर रखकर नवनिर्मित मंदिर ले जाया गया, जहां पूजा पाठ कर प्रतिमा व पिंडी को प्रतिस्थापित कराया गया। इस मौके पर लेखपाल हरिशंकर सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नंदलाल पाठक समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। उदयभान त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed