{"_id":"662ae5a02608031645097467","slug":"iato-president-visited-the-reclining-statue-of-mahatma-buddha-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115981-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आईएटीओ के प्रेसीडेंट ने किया महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आईएटीओ के प्रेसीडेंट ने किया महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन
Fri, 26 Apr 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
आईएटीओ के चेयरमैन और फिक्की के चेयरमैन की पत्नी कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर
पकवा इनार। द इंडियन एसोसिएट ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रेसीडेंट प्रकाश मेहरा और फिक्की के चेयरमैन की पत्नी दिव्या मिश्रा ने बृहस्पतिवार की शाम महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन-पूजन किए। यहां उत्खनित भग्नावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रू-ब-रू हुए।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे द इंडियन एसोसिएट आफ टूर आपरेटर्स (आईएटीओ) के प्रेसीडेंट व फिक्की के चेयरमैन की पत्नी समेत अन्य गणमान्य लोगों का दल कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंच, जहां भंते अशोक समेत अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। यहां से थाई मंदिर पहुंचे। जहां थाई कलाकृतियां देखीं। फिर यहां से गोरखपुर रवाना हो गए। ये लोग गोरखपुर में आयोजित दो दिवसीय यूपी ट्रेवल मार्ट -2024के पहले दिन कार्यक्रम के बाद कुशीनगर पहुंचे थे। इस दौरान टीके राय, नगीना आदि मौजूद रहे।