फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   I will play Holi with your blood... Post on Instagram from a soldier's ID created a stir

Kushinagar News: मैं तुम्हारे खून से खेलूंगा होली...सिपाही की आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट से मचा हड़कंप

Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
I will play Holi with your blood... Post on Instagram from a soldier's ID created a stir
पडरौना। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस की नजर शहर से लेकर गांव तक तो है ही, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग भी तगड़ी हो रही है। इंस्टाग्राम पर एक सिपाही की आईडी से बुधवार को पोस्ट हुई कि ..मैं तुम्हारे खून से होली खेलूंगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही पुलिस परेशान हो गई। जांच में पता चला कि जिस सिपाही की आईडी से यह पोस्ट हुई है, उसकी तैनाती कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर है। उसके नाम से फर्जी आईडी इंस्टाग्राम पर बनाई गई है। कसया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वर्तमान में सिपाही रिजवान आलम की तैनाती यूपी एसएसएफ के माध्यम से है। उसके नाम से फेक आईडी इंस्टाग्राम पर बनाकर किसी ने पोस्ट किया कि मैं तुम्हारे खून से होली खेलूंगा, इसकी जानकारी साइबर सेल के जरिए कसया पुलिस को हुई तो अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व होने के कारण सिपाही को ट्रेस कर सीओ कुंदन सिंह एयरपोर्ट पहुंचे और सिपाही से काफी देर तक पूछताछ किए, इसमें सिपाही ने बताया कि उसके नाम से किसी ने फेक आईडी बनाकर ऐसा पोस्ट किया है। इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं। सिपाही के बात से संतुष्ट होने के बाद सीओ के निर्देश पर बनाई गई फेक आईडी के डिटेल के लिए इंस्टाग्राम कंपनी को पुलिस ने मेल किया है, आखिर किसने यह आईडी बनाई है और इसका उद्देश्य क्या है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि यह आईडी जल्द ही बनाई गई है।

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सिपाही की फेक आईडी से पोस्ट की गई। जांच की जा रही है। सिपाही से भी एयरपोर्ट पर पहुंचकर पूछताछ की गई, उसने बताया कि यह आईडी उसके नाम से फर्जी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed