फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   I am speaking to the Lawrence Gang...I will drop it.

Kushinagar News: लारेंस गैंग से बोल रहा हूं...टपका दूंगा

Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
I am speaking to the Lawrence Gang...I will drop it.
फाजिलनगर। कस्बे के एक कपड़ा व्यवसायी से फोन पर लारेंस गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने वाला बदमाश खुद को लारेंस गैंग का सदस्य बताते हुए बोल रहा हैं पुलिस प्रशासन कोई बचा नहीं पाएगा तुम्हारी सुपारी मिल गई है..टपका दूंगा। बचना हो तो बच लो.. सोशल मीडिया पर धमकी भरा ऑडियो वॉयरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। इस घटना से व्यापारी का परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी दीपक रौनियार पुत्र रामनरेश कस्बे के मेन मार्केट में कपड़े की दुकान चलाता है। चार नवंबर को उसके फोन पर अनजान नंबर से काल आई। फोन उठाते ही दूसरी ओर से भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लारेंस गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद शनिवार शाम से रात 11 बजे के आसपास अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे और फोन करने वाला जान से मारने धमकी दे रहे थे। फोन करने वाले ने कहा कि चाहे तू किसी से शिकायत कर लो लेकिन तुम बच नहीं पाओगे। इसके बाद पीड़ित ने सुबह पुलिस की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर फोन करने वाले नंबरों का लोकेशन और अन्य चीजों की जांच की जा रही है। एक-दो नंबरों के जांच में पश्चिम बंगाल का नंबर बताया जा रहा जो स्पैम नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed