फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   HYV fired CM dummy after yogi seizure

महंत आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 28 Oct 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Wed, 28 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोरक्षपीठ के महंत तथा सांसद आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के विरोध में जनपद के हियुवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की निंदा करते हुए सीएम का पुतला जलाया।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ जा रहे महंत आदित्यनाथ को गिरफ्तार करने से नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जलाया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सपा सरकार 300 जगहों पर दंगा करा चुकी है। शोहरतगढ़ में एकपक्षीय कार्रवाई कर वर्ग विशेष को खुश करने के लिए हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच के गोपालगढ़ तिराहे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के बाद जिला संगठन महामंत्री दीपक शर्मा और तहसील अध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि भाजपा सांसद और महंत को गिरफ्तार कर प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में निर्दोष हिंदुओं का प्रशासन की ओर से सत्तापक्ष के इशारे पर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कसया कस्बा में भी ब्रह्मस्थान मुहल्ले की महिलाओं और बच्चों को पुलिस ने उत्पीड़न किया। निर्दोष लोगों की पिटाई की गई।
उन्होंने मांग की कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए। इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष महेश यादव, अमरचंद हिंदुस्तानी, धर्मेंद्र गुप्ता, अवधराज गोंड, तुषार कुमार, जितेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा सहित काफी संख्या में हियुवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खड्डा में बैठक कर घटना की निंदा की और नगर में प्रदर्शन करने के बाद सीएम अखिलेश यादव तथा नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला जलाया।
संगठन के ब्लॉक क्षेत्र के संयोजक ब्रजभूषण कुशवाहा, त्रिलोकी चौहान, राजू गुप्ता, उग्रसेन गुप्ता, हर्षित सिंह, गुलाब मद्धेशिया, राम प्रताप यादव, जगदीश शर्मा, चुन्नू मिश्र, अभय प्रताप सिंह, भागीरथी, गुड्डू पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार हियुवा के कार्यकर्ता जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा की अगुवाई में नारे लगाते हुए रामकोला तिराहे पर पहुंचे।
उन लोगों ने प्रदेश सरकार पर हिंदुओं का उत्पीड़न कराने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि हिंदुओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़ित कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ जाते समय गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ की गिरफ्तारी किया जाना अनुचित है। कस्बे में प्रदर्शन के दौरान संजय राव, सोनू सुरी, संजय जायसवाल, अनुप चौधरी, प्रदीप वर्मा, परमेंदर राव, सोनू तिवारी, लालबाबू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed