फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hydraulic electric ladder will get rid of the fault

फाल्ट से निजात दिलाएगी हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक लैडर

Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hydraulic electric ladder will get rid of the fault
फाल्ट से निजात दिलाएगी हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक लैडर
विज्ञापन

अब गलियों में भी बिना सीढ़ी के ठीक की जा सकेगी फाल्ट की समस्या
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर की गलियों में विद्युत फाल्ट ठीक करने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने नई हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक लैडर मंगाई है। शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि की तरफ से विधिवत पूजा और लोकार्पण के बाद इसका उपयोग शुरू किया गया।
नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने बताया कि 15वें वित्त से इसे खरीदा गया है। इसकी विशेषता यह है कि गलियों में भी फाल्ट होने पर यह आसानी से पहुंच जाएगा और लाइनमैन फाल्ट ठीक कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि उन्होंने पहले कार्यकाल में वर्ष 2007 में डीसीएम वाली हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक लैडर मंगाई थी, लेकिन वह गलियों में नहीं जा पाती थी। इस वजह से फाल्ट बनाने में कठिनाई होती थी। उन्होंने बताया कि लाइनमैनों को अब सीढ़ी का उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान जलकल के लिपिक अशोक गुप्ता, आलोक विश्वकर्मा, नीरज मिश्र, सुशील तिवारी, मनीष सिंह, संतोष गौतम, अमित तिवारी, भोला साह, रमेश गुप्ता, गोविंद रौनियार, संतोष सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed