{"_id":"63fcf9c24d1331856e0698c4","slug":"husband-was-killed-by-strangulation-after-meeting-samdhi-kushinagar-news-c-7-1-68964-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समधी से मिलकर पति का गला रेतकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समधी से मिलकर पति का गला रेतकर की थी हत्या
Tue, 28 Feb 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया बसंत भारती गांव के नौगावां टोला के मुन्ना मद्धेशिया की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार, मुन्ना की हत्या उनकी पत्नी ने समधी से मिलकर की थी। मुन्ना की पत्नी का समधी से प्रेम संबंध हो गया था। मुन्ना बाधक बनने लगे तो दोनों ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने के लिए उनकी जान ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। बीते 13 फरवरी को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरियां गांव के निकट गन्ने के खेत में शव मिला था, जिसका गला गहराई तक कटा था। शव की पहचान मछरिया बसंत भारती गांव के नौगावां टोला निवासी मुन्ना मद्धेशिया (50) के रूप में हुई थी। इस मामले में मुन्ना की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस मामले का जब पर्दाफाश हुआ तो सब ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
सोमवार को तुर्कपट्टी थाने में पत्रकारवार्ता करते हुए तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा ने बताया कि मुन्ना मद्धेशिया चार साल पूर्व ओमान कमाने चले गए। उस दौरान उनकी पत्नी की बड़ी बेटी के ससुर के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। चार साल बाद जब मुन्ना गांव लौटे तो वह पत्नी के प्यार में रोड़ा बनने लगे। इस पर पत्नी ने समधी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह जब मुन्ना तुर्कपट्टी से घर जा रहे थे तो थाना क्षेत्र के खिरियां में उनके सिर पर समधी ने बांस के डंडे से वार किया गया। जब वह अचेत हो गए तो उन्हें गन्ने के खेत में ले गया। वहां पत्नी और समधी ने मिलकर मुन्ना की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुन्ना के समधी हौसला प्रसाद को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बघौच मोड़ से पकड़ा। मुन्ना की पत्नी रेखा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा, चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ षड्यंत्र और हत्या का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। इस मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसएचओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह, साइबर सेल प्रभारी एसआई मनोज कुमार पंत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।