फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband sent to jail... innocent child handed over to grandparents

Kushinagar News: पति को जेल...नाना-नानी की सुपुर्दगी में मासूम

Sat, 19 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Husband sent to jail... innocent child handed over to grandparents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। दहेज के लिए हत्या कर दफनाया गया गीता का शव खराब हो गया था। इस लिए पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसकी वजह से बिसरा सुरक्षित किया गया।
शव गीता का है या नहीं, इसका संशय दूर करने के लिए पुलिस ने डीएनए जांच कराने के लिए विवाहिता के माता-पिता को बुलाकर शुक्रवार को सैंपल निकलवाया। इस मामले में आरोपी पति को जेल भेजा गया है, वहीं 16 माह के मासूम युवराज को थाने पर लेकर आई पुलिस ने नाना-नानी को सुपुर्द कर दिया। लाश खोलने से लेकर डीएनए जांच के लिए सैंपल लेन की वीडियो ग्राफी कराई गई। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के टोला पोखरियहवां निवासी विशाल मौर्य उर्फ पिंटू ने छह मार्च को अपनी पत्नी गीता मौर्या (27) की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर सात मार्च की रात को घर से करीब 23 किमी दूर रामकोला क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के किनारे पुरैनी घाट पर जमीन में दफन कर दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए विशाल ने मां चंद्रावती देवी से अहिरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। विवेचक की लापरवाही के कारण आरोपी बचता रहा। एसपी तक मामला पहुंचा तो सक्रिय हुई पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो सच्चाई सामने आ गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने जमीन में दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए निकलवाया। शव खराब हो गया और दुर्गंध उठने लगी थी, इसकी वजह से लोगों को वहां से हटना पड़ा। इसकी वजह से बिसरा सुरक्षित किया गया। पुलिस ने गीता के पिता और माता को मेडिकल कॉलेज बुलाया और डीएनए जांच के लिए सैंपल निकलवाया, ताकि आगे चलकर जांच में किसी तरह का कोई संशय न रहे।
विज्ञापन

शाम को पुलिस ने गीता के माता-पिता को थाने पर बुलाया और पड़ोसी के घर रखे गए 16 माह के युवराज को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि लाश कई दिन पुरानी होने की वजह से खराब हो गई थी। इस लिए पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed