फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   husband killed wife

Kushinagar News: पत्नी का किसी और से संबंध होने पर पति ने कराई थी हत्या

Sun, 07 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife
तमकुहीराज में लक्ष्मी नाम की महिला की हत्या का खुलासा करते सीओ जितेंद्र सिंह कालरा और गिरफ्तार
लक्ष्मी हत्याकांड : तमकुहीराज की मस्जिद गली में 27 अप्रैल को हुई थी हत्या
विज्ञापन

अपने एक साथी को 30 हजार रुपये और भांजे को दिया था जमीन का
सीओ ने किया हत्या का खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज की मस्जिद गली में 27 अप्रैल को जिस महिला की हत्या हुई थी, पुलिस ने शनिवार को उसका खुलासा किया। तमकुहीराज के सीओ ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही कराई थी। उसे पत्नी के किसी और से संबंध होने की जानकारी हुई थी। इसलिए उसने अपने एक साथी को हत्या के लिए 30 हजार रुपये तथा भांजे को जमीन का लालच दिया था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने तमकुहीराज में इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को 32 वर्षीय लक्ष्मी नाम की महिला की हत्या हो गई थी। तमकुहीराज थाने की पुलिस इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर स्वाट टीम के साथ इसकी छानबीन कर रही थी। शनिवार को मृतका के पति दयाशंकर बेलदार को हरिहरपुर एनएचएआई पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उसके बाद दूसरे आरोपी राकेश पुत्र स्व. सूर्यभान बेलदार, जो तमकुहीराज कस्बा के ब्रह्मस्थान का निवासी है, उसे गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल तीसरे व्यक्ति महेंद्र बैठा पुत्र परमेश्वर निवासी बरवा महदेवा थाना रामकोला को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना के बारे में जानकारी दी। हत्या में प्रयुक्त रस्सी और मृतका का मोबाइल महेंद्र बैठा के पास से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि 27 अप्रैल को महिला का शव मिलने की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। घटना के शीघ्र खुलासा के लिए पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके बाद तीनों गिरफ्तार किए गए।

पूछताछ में पता चला कि लक्ष्मी की हत्या उसके पति ने कराई थी। उस अपनी पत्नी का किसी गैर मर्द से संबंध होने का पता चला था। उसने अपने साथी महेंद्र बैठा को 30 हजार रुपये व भांजे को जमीन का लालच देकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed