फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   husband died, wife injured in road accident

सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 16 Dec 2021 09:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
husband died, wife injured in road accident
सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को एक मैजिक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सेवरही थाना क्षेत्र के हाता धुरिया निवासी बसीर अंसारी पत्नी को बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। अभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे ही थे कि एक मैजिक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायल पति-पत्नी को सीएचसी मथौली ले गए, जहां पति बसीर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए। उधर सूचना पर पहुंची मथौली चौकी पुलिस ने बसीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed