फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband convicted of abetting suicide sentenced to 10 years imprisonment

Kushinagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के दोषी पति को 10 साल की कैद

Sat, 11 Jan 2025 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jan 2025 03:08 PM IST
विज्ञापन
Husband convicted of abetting suicide sentenced to 10 years imprisonment
पडरौना। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-2 सत्यपाल सिंह प्रेमी की न्यायालय ने दुर्गेश तिवारी पुत्र सुधाकर तिवारी निवासी बलुअही थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर को आत्महत्या के लिए उकसाने में 10 वर्ष कारावास और 50 हजार अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

वादी अनिल कुमार तिवारी पुत्र विष्णु प्रताप तिवारी निवासी ग्राम गुलरिहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ने 26 मार्च 2015 को थाना नेबुआ नौरंगिया में तहरीर दी थी कि उसकी भांजी की शादी मई 2008 में ग्राम बलुअही के दुर्गेश पुत्र सुधाकर तिवारी से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुईं थी। वादी के बहनोई हरिवंश शुक्ल निवासी ग्राम बकरुआ थाना एकौना जनपद देवरिया ने अपने क्षमता के अनुसार दान उपहार दिया था। उसकी भांजी प्रीति के ससुराल वाले उसका पति दुर्गेश, सास यशोदा, ससुर सुधाकर, जेठ अमीत, जेठानी तथा ननद पिंकी दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले दहेज में मोटर साइकिल व एक लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित किया करते थे। 25 मार्च 2015 को उसकी भांजी के ससुराल वाले उसकी भांजी के ऊपर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगा दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में दुर्गेश तिवारी पति, सुधाकर तिवारी ससुर, सास यशोदा देवी, अमित तिवारी व मनीष तिवारी निवासी ग्राम बलुअही थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर 2 सत्यपाल सिंह प्रेमी की न्यायालय में फैसला हुआ।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed