{"_id":"69b721928896a719f50f321c","slug":"husband-beaten-in-front-of-wife-fir-registered-against-two-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147535-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी के सामने पति की पिटाई, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी के सामने पति की पिटाई, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर से पति का इलाज कराकर घर लौट रही पत्नी के सामने दो लोगों ने पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर पति की पिटाई कर दी। पीड़ित पत्नी ने इस मामले में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी सारिका पत्नी कपिल देव दूबे का आरोप है कि 12 मार्च को वह पति का इलाज नाथनगर में एक निजी अस्पताल से कराकर रात में करीब 10:00 बजे ऑटो से घर लौट रही थी। मनिकापार चौराहे पर दो लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और ऑटो को रुकवाने के बाद पति की पिटाई करने लगे। पीड़िता का कहना है कि जब डायल 112 पर वह फोन किया तो पुलिस पहुंची, लेकिन इसके पहले वे भाग गए।
कपिल देव दूबे की हालत गंभीर है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में मनिकापार निवासी बृजलाल यादव और राम भवन के खिलाफ मारपीट का प्राथमिकी पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।