{"_id":"66d7b4b1b0cae61034020c04","slug":"husband-and-wife-jumped-into-the-river-due-to-mutual-dispute-villagers-saved-their-lives-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122613-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आपसी विवाद में नदी में कूदे पति-पत्नी, गांव वालों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आपसी विवाद में नदी में कूदे पति-पत्नी, गांव वालों ने बचाई जान
Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
- पति का एक पैर हुआ फ्रैक्चर,मथौली सीएचसी में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मथौली। मुड़िला हरपुर गांव में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मंगलवार को दोपहर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी गंडक नदी में कूद गई, उसे बचाने के लिए पति भी कूद गया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो गांव वाले नदी में कूद गए और दंपती की जान बचाई। एंबुलेंस से लोगों ने दोनों को सीएचसी पर भेजा, डॉक्टरों ने बताया कि पति का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि पत्नी का स्वास्थ्य ठीक है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुड़िला हरपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र और उनकी 30 वर्षीय पत्नी से दिन में करीब दो बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी अथरहा घाट पुल से छोटी गंडक नदी में कूद गई। उन्हें डूबता देख पति भी नदी में कूद गया और दोनों डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गांव वाले पहुंच गए और युवकों ने जान का परवाह किए बिना नदी में कूदकर दंपती की जान बचा ली। धर्मेंद्र का एक पैर टूट गया है। इसकी जानकारी होने पर अथरहा घाट पुल पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सीएचसी मथौली पर घायल धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है।