{"_id":"66ee37ee7dd6661e5304d9af","slug":"husband-and-wife-came-down-from-paniyahwa-bridge-to-find-purse-husband-missing-after-falling-into-the-river-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-691457-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पर्स ढूंढ़ने पनियहवा पुल से नीचे उतरे पति-पत्नी, नदी में गिरकर पति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पर्स ढूंढ़ने पनियहवा पुल से नीचे उतरे पति-पत्नी, नदी में गिरकर पति लापता
Sat, 21 Sep 2024 08:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। पनियहवा के छितौनी-बगहा रेल पुल से पर्स गिरने के बाद उसे ढूंढ़ने के लिए पत्नी के साथ नीचे उतरा युवक नदी में गिरकर लापता हो गया। पत्नी के शोर मचाने पर जुटे लोग उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन, काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल सका।
सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया गांव के टोला शिवदास निवासी जोगमणि (36) पुत्र श्रीनिवास अपने ससुराल बिहार प्रांत के रक्सौल के गांव लक्ष्मीपुर गए थे। वहां से अपनी पत्नी ललिता व दो बच्चे शुभम (5) व शिवम (3) तथा महिला रिश्तेदार राधिका के साथ शुक्रवार को टेम्पो से पनियहवा के छितौनी-बगहा रेल सह सड़क पुल पर पहुंचे। इसी दौरान नदी में पर्स गिर गया। पर्स में दो हजार रुपये थे। इसके बाद पति-पत्नी पुल से उतरकर नीचे पहुंचकर पर्स ढूंढने लगे। अचानक जोगमणि नदी में गिरकर डूब गए। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। सालिकपुर चौकी की पुलिस भी मौके पर आ गई। मोटर बोट व नाव से युवक की तलाश शुरू करा दी गई, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल सका। इसी दौरान किसी ने महिला पर पति को धक्का देने की बात कही। पुलिस ने जब जांच की तो यह बात महज एक अफवाह साबित हुई। पुलिस ने दोनों महिलाओं व बच्चों को अपनी सुरक्षा में रखा है। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ खड्डा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पर्स ढूंढने के लिए जोगमणि पत्नी के साथ नीचे उतरे थे। अचानक जोगमणि नदी में गिरकर लापता हो गए। तलाश की जा रही है। पत्नी की ओर से धक्का देने की बात अफवाह है। लापता युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।