फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hunkar rally taken out in protest against attack on Hindus in Bangladesh

Kushinagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में निकाली हुंकार रैली

Mon, 12 Aug 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Hunkar rally taken out in protest against attack on Hindus in Bangladesh
पडरौना। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में रविवार की शाम शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हुंकार रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत की नागरिकता दिलाने की मांग की। कहा कि बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक हिंदू समाज के साथ हो रहा है, उस पर केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जायसवाल की अगुवाई में शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से हुंकार रैली निकाली गई। इस रैली में कई हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए। जूनियर हाईस्कूल से निकली रैली शहर के कोतवाली रोड, रेलवे क्रासिंग होते हुए सुभाष चौक पर पहुंची। हिंदू संगठनों के लोगों ने बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत में नागरिकता देने की मांग की। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे नरसंहार पर रोक लगाने के लिए तत्काल केंद्र सरकार ठोस कदम उठाएं। उन्हें भारत की नागरिकता देने पर सरकार को विचार करने की आवश्यकता है। इस दौरान नितिन साहा, नितेश कुशवाहा, राहुल सिंह, आनंद जायसवाल, धवन जायसवाल, स्यान शर्मा, अभय प्रजापति, रामू पांडेय, सचिन जायसवाल, विशाल सिंह, रवि सिंह, सनत कुमार पांडेय, प्रदीप गोयल, इंद्रमणि त्रिपाठी, राहुल सिंह, नितिन साहा, नितेश कुशवाहा, दीपक जयसवाल, संतोष यादव, डॉ. धनंजय मिश्र, विवेकानंद शुक्ला, विश्वरंजन आनंद सचिन साहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर जताई चिंता
पडरौना। पिपरा बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को सनातन ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सनातनी संगठन की मजबूती और बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं के हो रहे उत्पीड़न पर चिंता जताते हुए अंतरिम सरकार की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि बैठक में सबसे पहले पंडित बृजकिशोर पांडेय को संरक्षक नामित किया। एकजुटता से ही संगठन की मजबूती होने के साथ सनातनियों के हितों की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद वहां के हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्रा, जिला महासचिव हरिशंकर चौबे, बृजकिशोर पांडेय, आशुतोष चौबे, नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, विनोद तिवारी, उमेश मिश्र आदि ने संबोधित कर कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं का नरसंहार चिंतनीय है।


इस दौरान अवधेश तिवारी, सुनील दूबे, अनुराग पांडेय ज्ञानेंद्र दीक्षित, नितेश पांडेय, विकास पाठक, आशुतोष चौबे, राम निवास तिवारी, शम्भू चौबे, विनोद तिवारी, दिनेश चौबे, उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed