फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hughcourt judge inaugurated court room

न्यायमूर्ति ने कोर्ट का लोकार्पण किया

Fri, 21 Oct 2016 10:53 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 21 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
hughcourt judge inaugurated court room
अायाोजन - फोटो : santosh verma
पडरौना। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में नवनिर्मित कोर्ट और कार्यालय का लोकार्पण किया। उसके बाद उन्होंने सभी कोर्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में 2,59,43,000 रुपये की लागत से कार्यालय सहित दो कोर्ट भूतल और दो कोर्ट प्रथम तल पर बनवाए गए हैं। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सूर्यप्रकाश केसरवानी शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे और नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। उसके बाद सभी कोर्ट का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जनपद न्यायमूर्ति सुभाषचंद, सीजेएम सिद्धार्थ सिंह, बार कौंसिल के अध्यक्ष महंथ गोपाल दास सहित न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य लोग मौजूद थे।

अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा
पडरौना। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में आए हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सूर्यप्रकाश केसरवानी ने जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने न्यायालय के दोनों तरफ प्रस्तावित सडक़ निर्माण, कसया के आउटलेइंग कोर्ट को जिला एवं सत्र न्यायालय में मर्ज करने, पुरानी पत्रावलियां वापस मंगाने और एडिशनल कोर्ट स्थापित करने से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष महंथ गोपालदास और मंत्री संजय कुमार तिवारी ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को बुके एवं महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान आरके शाही, विनोद गौतम, हरिशंकर दीक्षित, अमरनाथ पांडेय, खुर्शेद आलम, राघवेंद्र सिंह, प्रभाकर राम त्रिपाठी, राकेश कुमार पांडेय, मिथिलेश दीक्षित, प्रसिद्ध नारायण दीक्षित, बृजकिशोर पांडेय सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

कसया कोर्ट का किया निरीक्षण
कसया। जिले में आए हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज सूर्यप्रकाश केसरवानी ने कसया न्यायालय में भी नए भवन कक्ष का लोकार्पण किया। न्यायालय परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक में भी हिस्सा लिया। प्रशासनिक जज ने बार व बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने एवं वादकारियों के हितों का ख्याल रखने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed