{"_id":"6a5d2f150a0f796a7c05ebca","slug":"hotels-on-police-radar-crackdown-to-tighten-on-those-involved-in-illicit-trade-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-164072-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस के रडार पर हाईवे के होटल, 'गंदा धंधा' करने वालों पर कसेगा शिकंजा-जानिए पुलिस ने क्या बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस के रडार पर हाईवे के होटल, 'गंदा धंधा' करने वालों पर कसेगा शिकंजा-जानिए पुलिस ने क्या बनाई रणनीति
Mon, 20 Jul 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:39 AM IST
सार
इस तरह के मामले जनवरी 2026 में अनैतिक देह व्यापार में पकड़े होटलों में देखने को सामने आया। संचालक कुछ महीनों के भीतर कागजों में हेरफेर कर होटल का नाम बदल दिए। पुराना बोर्ड हटा दिए और नए नाम का बोर्ड लगाकर दोबारा वही धंधा शुरू कर दिया। ताकि पुलिस के रिकॉर्ड और लोगों की नजरों से पुराना दाग धोया जा सके। यह कसया शहर से लेकर हाईवे किनारे संचालित होटल व गेस्ट हाउसों की है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
पुलिस ने हाईवे किनारे बने संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होटलों संचालकों के खिलाफ अपनी घेराबंदी मजबूत कर दी है। चंद घंटों में देह व्यापार से मोटी कमाई करने वाले होटल संचालकों की अब खैर नहीं है। पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए बार-बार होटल का नाम बदलकर वहीं धंधा शुरू करने वाले शातिर धंधेबाजों का खेल खत्म होने जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस महकमा सक्रिय व कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। दावा किया जा रहा है कि इस बार पुलिस का शिकंजा इतना सख्त होगा कि धंधे से जुड़ा कोई रसूखदार बच नहीं पाएगा। बताया जाता है कि धंधेबाजों का तरीका शातिराना है।
विज्ञापन
कुशीनगर और कसया के आसपास हाईवे के किनारे लोग आलीशान इमारतें तैयार कर मोटी रकम के लालच व कानूनी पचड़ों से अपने को दूर रखते हुए में किराए पर धंधेबाजों को दे दे रहे हैं। यहां बाहरी मैनेजर व संचालक होटल व गेस्ट हाउस के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
जब भी पुलिस कार्रवाई करती है, वे नाम व बोर्ड बदलकर फिर से कुछ महीनों बाद वही धंधा शुरू कर देते हैं। इस तरह के मामले जनवरी 2026 में अनैतिक देह व्यापार में पकड़े होटलों में देखने को सामने आया। संचालक कुछ महीनों के भीतर कागजों में हेरफेर कर होटल का नाम बदल दिए।

पुराना बोर्ड हटा दिए और नए नाम का बोर्ड लगाकर दोबारा वही धंधा शुरू कर दिया। ताकि पुलिस के रिकॉर्ड और लोगों की नजरों से पुराना दाग धोया जा सके। यह कसया शहर से लेकर हाईवे किनारे संचालित होटल व गेस्ट हाउसों की है।
पश्चिमी यूपी से जुड़े हैं तार
धंधे के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद आदि जिलों से भी जुड़े हैं। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों और रैकेट के सरगनाओं से पूछताछ में यह साफ हुआ था कि पश्चिमी यूपी के जिलों से लड़कियों को मोटे कमीशन और नौकरी के बहाने पूर्वी यूपी के इन हाईवे होटलों में लाया जाता है।

ग्राहकों से संपर्क करने, तस्वीरें भेजने और एडवांस पेमेंट का पूरा काम मेरठ और दिल्ली एनसीआर में बैठे मुख्य सरगना संभालते रहे हैं। कुशीनगर के होटल सिर्फ डिलीवरी पॉइंट की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं।
कसया में कसेगा शिकंजा
इस धंधे की बारीकियों को समझते हुए कुशीनगर पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है। महिला दरोगा प्रियंका तिवारी की अगुवाई में पुलिस की टीमें लगातार हाईवे के किनारे होटलों को खंगाल रही हैं। होटलों में छिपी महिला तस्करों और संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ हो रही है।
पुलिस अब सिर्फ कमरों में मिलने वाले जोड़ों पर नहीं बल्कि उन होटल मालिकों और संचालकों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है, जो नाम बदल-बदल कर धंधे को संरक्षण दे रहे हैं।

28 जनवरी 2026:- पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त और गोपनीय ऑपरेशन के तहत कसया थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित 'होटल ग्रीन पैलेस' पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से छह जोड़ों (युवक-युवतियों) को रंगेहाथ आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया।
जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन सिर्फ खानापूर्ति के लिए रजिस्टर में फर्जी या अधूरी एंट्री करता था। इसके पहले पडरौना के रामकोला रोड पर भी पुलिस ने एक होटल पर ऐसी ही कार्रवाई की थी।
जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन सिर्फ खानापूर्ति के लिए रजिस्टर में फर्जी या अधूरी एंट्री करता था। इसके पहले पडरौना के रामकोला रोड पर भी पुलिस ने एक होटल पर ऐसी ही कार्रवाई की थी।
जुलाई 2026:- शनिवार को कसया और कुशीनगर क्षेत्र के हाईवे किनारे संचालित होटलों और गेस्ट हाउसों में पुलिस ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसआई प्रियंका तिवारी और हाईवे चौकी प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में चार होटलों की बारीकी से जांच की गई।
चेकिंग के दौरान तीन होटलों और गेस्ट हाउसों से ऐसे संदिग्ध लोग पकड़े गए जो रुकने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इस अभियान के तहत साफ निर्देश दिए गए हैं कि रजिस्टर में बिना पूरी आईडी और ठोस कारण के कोई कमरा नहीं दिया जाएगा।

जुलाई 2025 - कसया थाने के देवरिया रोड स्थित पर्ल होटल और उत्सव मैरिज लॉन पर पुलिस ने छापा मारा, तो वहां से 10 युवतियां और छह युवक गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में एक गोपनीय डायरी भी पुलिस के हाथ लगी थी। उसमें पश्चिम यूपी से लेकर कई रसूखदारों के नाम थे।
होटलों की प्रतिदिन रूटीन चेकिंग के लिए टीम गठित की गई है। अनैतिक कार्यों में संलिप्त होटलों की सूची बनवाई जा रही है। होटल मालिकों को चेतावनी दी जाएगी। नहीं मानने पर इनका पंजीकरण निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा। -डाॅ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया