फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hotel operators will have to provide records of guests.

Kushinagar News: होटल संचालकों को ठहरने वालों का देना होगा रिकाॅर्ड

Tue, 21 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Hotel operators will have to provide records of guests.
पडरौना। कुशीनगर और कसया में संचालित होटलों में गंदे धंधे पर रोक लगाने के लिए पुलिस फुल प्रूफ तैयारी कर रही है। कार्रवाई के बाद कोर्ट से भी होटल संचालकों को तत्काल राहत नहीं मिलेगी। होटल संचालकों को पुलिस नोटिस जारी करेगी। पुलिस होटल में ठहरने वालों का रोज का रिकाॅर्ड रखेगी। होटल संचालकों को तीन महीने तक सीसी टीवी फुटेज का रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है। जांच के दौरान फुटेज के साथ छेड़छाड़ होने पर होटल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज होगी। इसको लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गई है और इनपुट जुटा रही हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर व कसया के अलावा आसपास हाईवे के किनारे आवासीय ठिकानों में देह व्यापार का खेल काफी दिनों से चल रहा है। बीच-बीच में पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जाती रही। इस खेल में शामिल युवतियां, महिलाएं और पुरुष जेल भेज दिए जाते हैं लेकिन होटल संचालक व मैनेजर कार्रवाई से बच निकलते हैं। इस बार एसपी की ओर से ऐसा प्लान बनाया गया ळै कि कार्रवाई के बाद कोर्ट से भी तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस की एक रूटीन जांच के लिए एक टीम तो गठित हुई ही है, इसके अलावा होटल संचालकों को पुलिस की ओर से बनाए गए एक प्रोफार्मा भरना होगा। इसके अलावा सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें होटल के नियम कानून, सुरक्षा और होने वाले अवैध गतिविधियों मिलने पर कार्रवाई की बात लिखी गई है। नोटिस देने के बाद गैर कानूनी कार्यों में संलिप्तता मिलने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद होटल संचालक कोर्ट का शरण लेंगे तो पुलिस पहले ऐसे कार्यों को नहीं करने के लिए नोटिस देने का तर्क रखेगी, क्योंकि कोर्ट बिना नोटिस दिए अचानक कार्रवाई करने पर होटल संचालकों को राहत मिल जाता है। इससे गलत कार्यों में लिप्त होटल संचालकों को बल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तक कार्रवाई के आधार पर बनाया गया प्लान
होटलों में संचालित होने वाले गंदे धंधे पर रोक लगाने से पहले पुलिस ने अभी तक हुई कार्रवाई पर मंथन किया और कार्रवाई में कहा पुलिस का प्वाइंट कमजोर रहा इस पर मंथन करने के बाद इस खेल में शामिल धंधेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए प्लान पुलिस की ओर से तैयार किया गया है। कुशीनगर के अलावा आस-पास कई कॉलेज हैं, तीन दिन के अंदर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई हिरासत में लिए गए जोड़े में कॉलेज के युवक युवतियां भी शामिल रही।
-
पहली बार चेतावनी दूसरी बार होगी कार्रवाई
-पुलिस होटलों से जिन जोड़े को हिरासत में ले रही है। युवती के परिजन को बुलाकर चेतावनी देते हुए सुपुर्द कर दे रही हैं, जबकि युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर रही है। दूसरी बार होटल में पकड़े जाने पर युवक पर प्राथमिकी पुलिस दर्ज करेगी। होटल से पकड़े जाने वाले जोड़ों का पूरा ब्योरा पुलिस के पास होगा।

-
होटलों संचालकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में होटल के नियम, कानून के अनुसार ही संचालित करने तथा अवैध गतिविधियां मिलने पर कार्रवाई का जिक्र किया गया है। होटल में ठहरने वालों को प्रति दिन का रिकार्ड बनाए गए प्रोफार्मा में भरकर होटल मैनेजर को देना होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। किसी भी कीमत पर होटलों में अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। -डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed