फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hotel entrepreneurs are enthusiastic about the conclave, and arrangements will be in place for the reception.

Kushinagar News: काॅन्क्लेव को लेकर होटल उद्यमियो में उत्साह, स्वागत के लिए रहेगा इंतजाम

Fri, 20 Mar 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hotel entrepreneurs are enthusiastic about the conclave, and arrangements will be in place for the reception.
पडरौना। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में होने वाले इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 को लेकर होटल उद्यमियों में उत्साह है। काॅन्क्लेव में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से अब तक सिर्फ उन्हें कॉन्क्लेव में आने वाले अतिथियों के ठहरने के लिए बंदोबस्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। होटल संचालकों की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

कॉन्क्लेव की सफलता को लेकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर से लेकर प्रमुख दर्शनीय स्थलों का दौरा कर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम स्वरूप देने की कवायद तेज कर दी है, ताकि समय रहते तैयारियां पूरी कर ली जाए और एक बेहतर माहौल के साथ कुशीनगर के आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व से देश विदेश के शामिल होने वाले बौद्ध भिक्षुओं, अनुयायियों व उपासक-उपासिका को परिचित कराकर महत्व को बढ़ाया जाए। आयोजन को लेकर होटल व रेस्टोरेंट उद्यमियों में भी खुशी है,वह भी इससे काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कॉन्क्लेव के मंच से कोई कुशीनगर को तोहफा मिल सकता है। उन्हें यह उम्मीद है कि आयोजन से विकास की रफ्तार बढ़ेगी,जिससे उन्हें भी लाभ हो सकेगा।
विज्ञापन

0
कुशीनगर के होटल उद्यमी बोले
यह काॅन्क्लेव कुशीनगर के पर्यटन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हम अंतरराष्ट्रीय अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमारी कोशिश है कि उन्हें यहां के आतिथ्य सेवा का सुखद अनुभव मिले। -ओमप्रकाश जायसवाल, होटल व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों और बौद्ध भिक्षुओं की विशिष्ट जरूरतों को देखते हुए हमने विशेष ''''बुद्धिस्ट कुजीन'''' और ध्यान के लिए व्यवस्था की है। यह आयोजन हमारे ब्रांड को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर है। -नवीन मिश्रा, प्रबंधक, होटल पथिक निवास, कुशीनगर
0

प्रशासन के निर्देशानुसार हमने सुरक्षा मानकों और साफ-सफाई पर विशेष निवेश किया है। विदेशी मेहमानों की आवक बढ़ने से स्थानीय रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा, जो पिछले कुछ समय से सुस्त था। -पंकज कुमार, प्रबंधक, होटल व्यवसायी

0
बड़े होटलों के साथ-साथ छोटे उद्यमियों के लिए भी यह बड़ा मौका है। हम स्थानीय संस्कृति और भोजन के माध्यम से पर्यटकों को कुशीनगर की असली पहचान से रूबरू कराएंगे। -वीरेंद्र कुमार तिवारी,होटल व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed