फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hospital sealed after woman's death during treatment

Kushinagar News: इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद अस्पताल सील

Sat, 13 Jan 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Hospital sealed after woman's death during treatment
डिप्टी सीएमओ डाक्टर राकेश गुप्ता और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रितेश कुमार सिंह नेमां शारदा हॉ
कप्तानगंज। कस्बे के कांशीराम आवास के पास संचालित मां शारदा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान महिला की हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई कर दी। विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। साथ ही आशा कार्यकर्ता को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खभराभार की निवासी संगीता साहनी नाम की महिला का 28 दिसंबर को कस्बे के मां शारदा हॉस्पिटल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद से ही महिला की हालत बिगड़ती गई। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई थी। उसकी मां कलावती साहनी ने कप्तानगंज थाने में अस्पताल संचालक व स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डाॅ. आरके गुप्ता और कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रितेश कुमार सिंह ने पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया। डॉ. रितेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है। चिकित्सकीय लापरवाही एवं स्टॉफ की कमी की वजह से उस अस्पताल को सील करते हुए कप्तानगंज थाने में कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी गई है। आशा कार्यकर्ता बिंद्रावती देवी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। वह अपने पति का इलाज कराने गोरखपुर गई है। उसके घर नोटिस रिसीव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed