फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hopes for flights from the international airport have been revived.

Kushinagar News: फिर जगी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान की उम्मीद

Wed, 24 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hopes for flights from the international airport have been revived.
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में एयरपोर्ट डायरेक्टर से जानकारी लेती एयर इंडिया एक्सप्रेस की ट
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मंगलवार को विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार सदस्यीय टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया और उड़ान सेवाएं शुरू करने के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं और आईएलएस की प्रगति का जायजा लिया। ़ यह टीम सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेगी। इसके बाद दूसरी टीम एयरपोर्ट का दौरा कर सेवा शुरू करने संबंधी निर्णय लेगी। इस टीम ने फिलहाल सबकुछ सकारात्मक पाया है। कुशीनगर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम में चंद्रकांत, सूर्य दर्शन और सेयाली ने एयरपोर्ट का रनवे, डिपार्चर, एराइवल, एटीसी बिल्डिंग, सामान स्कैनिंग मशीन सहित उड़ान के लिए जरूरी संसाधनों का सर्वे किया। आईएलएस सिस्टम की प्रगति भी देखी। टीम ने उड़ान को लेकर सकारात्मक सहमति दिखाई।
विज्ञापन

टीम एयरपोर्ट सर्वे की रिपोर्ट हेड क्वार्टर भेजेगी। उसके बाद दूसरी टीम पुनः एयरपोर्ट का अवलोकन करने के बाद उड़ान से संबंधित निर्णय लेगी। टीम निर्माणाधीन आईएलएस की प्रगति को लेकर काफी सकारात्मक दिखी। टीम ने एयरपोर्ट के सभी पहलुओं पर उड़ान को लेकर अपने मानक के अनुरूप रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed