Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hopes for developing a mini-stadium have emerged.

Kushinagar News: मिनी स्टेडियम विकसित करने की उम्मीद जगी

Sat, 14 Nov 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hopes for developing a mini-stadium have emerged.
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। जिस गेंदा खेली मैदान की मिट्टी में पसीना बहाकर आसपास के 15 से अधिक गांवों के युवा सेना, पुलिस और अन्य सेवाओं में पहुंचे, अब उसी मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बरवा राजापाकड़ में वर्षों से लंबित मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग एक बार फिर शासन तक पहुंच गई है। अमर उजाला में सात नवंबर को प्रकाशित खबर के बाद पूर्वांचल महोत्सव समिति ने पहल करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव को पत्र भेजा है। मंत्री ने सचिव, युवा कल्याण को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव मंगाकर जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने मंत्री को भेजे पत्र में बरवा राजापाकड़ और दुमही में स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि दोनों स्थानों पर खेल मैदान के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। ग्रामसभाओं की ओर से भी भूमि देने की संस्तुति की जा चुकी है। ऐसे में युवाओं और खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए दोनों भूखंडों का संबंधित विभाग के नाम हस्तांतरण कराकर स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला ने सात नवंबर 2026 को ''15 गांवों के सपने को उड़ान दे रहा मैदान, मिनी स्टेडियम का इंतजार'' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इससे पहले 17 मई 2023 को भी ''मंत्री-अधिकारी ने सुनी बात, नहीं बना स्टेडियम, खड़े किए हाथ'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें वर्ष 2020 से लंबित मांग और जमीन उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण नहीं होने का मुद्दा उठाया गया था।

मंत्री की ओर से पत्र पर की गई हस्तलिखित टिप्पणी में सचिव, युवा कल्याण को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव मंगाकर यथाशीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इससे स्टेडियम निर्माण की मांग पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है।

दो स्थानों पर करीब 12 एकड़ जमीन उपलब्ध

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण के लिए दो स्थानों पर करीब 12 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। बरवा राजापाकड़ में करीब सात एकड़ और दुमही गांव में लगभग पांच एकड़ भूमि उपलब्ध है। दोनों ग्रामसभाओं की ओर से खेल मैदान के लिए जमीन देने की संस्तुति की जा चुकी है। इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित हैं और लेखपाल की रिपोर्ट भी लगाई जा चुकी है।

वर्ष 2020 में तत्कालीन खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के क्षेत्रीय दौरे के दौरान युवाओं ने गेंदा खेली मैदान के पास उन्हें रोककर मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग का पत्र सौंपा था। इसके बाद जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, लेकिन कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से दोनों भूखंड अब तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित नहीं हो सके हैं।


दुमही गांव का स्थान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाबू गेंदा सिंह और शहीद चंद्रभान चौरसिया से भी जुड़ा है। ऐसे में दोनों स्थानों पर खेल सुविधाएं विकसित होने से क्षेत्र के युवाओं को अभ्यास का बेहतर अवसर मिलने के साथ ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed