फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hopes dashed, Maa Vaishno Devi's cave itself destroyed

Kushinagar News: उम्मीदों पर फिरा पानी, खुद ही उजाड़ दी मां वैष्णो देवी की गुफा

Tue, 24 Oct 2023 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Hopes dashed, Maa Vaishno Devi's cave itself destroyed
फाॅलोअप-
विज्ञापन




- प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर आयोजकों ने उठाया कदम



-मां वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर करीब 15 लाख खर्च कर बनाया गया था गुफा

संवाद न्यूज एजेंसी



कसया। दुर्गा पूजा के अवसर पर कसया नगर में मां वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर बनी गुफा को आयोजन समिति के सदस्यों ने सोमवार को दुखी मन से खुद ही उजाड़ दिया। गुफा बनाने का काम करीब एक माह से चल रहा था। गुफा बनकर पूजा के लिए तैयार हुआ तो प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से रोक लगा दी। तर्क था कि 40 फीट ऊंची गुफा मानक के अनुरुप नहीं बना है और न ही इसकी अनुमति ली गई है। इसलिए उसमें दर्शन-पूजन के लिए रोक लगा दी गई।

कसया नगर के पडरौना रोड स्थित नौका टोला में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बनी गुफा को प्रशासन की ओर से रोकने पर जिन कारीगरों ने खुद डेढ़ माह से गुफा का निर्माण किया था, उन लाेगों ने खुद ही इसे उजाड़ दिया। इसे लेकर मौके पर मौजूद लोगों में काफी नाराजगी था।
विज्ञापन


आयोजन समिति के लोगों को जनप्रतिनिधि समझने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। नगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। उसी क्रम में यह गुफा भी बनी थी। मां वैष्णो देवी की इस गुफा का निर्माण निर्मोही अखाड़ा के नेतृत्व में कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस गुफा के तैयार हो जाने के बाद रविवार की शाम को दर्शन करने का सिलसिला शुरू होते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से रोक लगा दी थी। पुलिस और प्रशासन ने गुफा के मानक के अनुरुप नहीं होने का हवाला देकर दर्शन करने से मना कर दिया था। इसे लेकर रविवार देर रात आयोजन समिति और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई और लोगों ने हंगामा किया था। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।

00000



दोपहर तक अफसरों का करते रहे इंतजार, कोई नहीं आया

सोमवार की सुबह आयोजन समिति को कुछ संभ्रांत लोगों ने आश्वासन दिया था कि मौके पर उच्चाधिकारी आएंगे और वार्ता करके मामले में कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा, लेकिन दोपहर बाद तक आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य इंतजार करते रहे। लेकिन कोई उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।



हालांकि, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा नेताओं ने मौके पर जाकर आयोजन समिति और प्रशासन के बीच वार्ता का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने आक्रोशित होकर जिस गुफा को करीब एक माह से तैयार किया था, उसे खुद ही उजाड़ दिए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रशासन के व्यवहार से आयोजक काफी निराश हुए। मां वैष्णो देवी की गुफा में दर्शन करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को भी निराश होकर लौटना पड़ा।



0000

आयोजन समिति का आरोप- गुफा बनाने के लिए रोकना था तो पहले ही बता दिए होते



आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि जब प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है तो हम लोग क्या कर सकते हैं। प्रशासन से यही कहना था कि जब उन्हें रोकना था तो पहले ही रोक दिए होते। निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई को भेजकर हम लोगों से गुफा के स्ट्रक्चर को और मजबूत करने और सुरक्षित करने के लिए कहा गया था, जिस पर हम लोगों ने और अधिक रुपये खर्च कर मजबूत किया था, जबकि रविवार की शाम को प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि सुरक्षा कारणों से मानक के अनुरूप नहीं होने से दर्शन नहीं करने दिया जाएगा। उसके बाद पुलिस ने रोक दिया और सोमवार को पूरे दिन समिति के सदस्यों और दर्शकों का इसी उलझन में पूरा दिन गुजर गया।


000



पीडब्ल्यूडी के एक्सईन की ओर से रिपोर्ट मिली है कि 40 फीट ऊंची गुफा सुरक्षा की दृष्टि से मानक के अनुरूप नहीं है। इसमें कभी भी हादसा हो सकता है। इस रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुफा में दर्शन पर रोक लगाई गई।



योगेश्वर सिंह, एसडीएम, कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed