फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Honorarium of 53 Anganwadi workers stopped due to negligence in work

Kushinagar News: कार्य में लापरवाही पर 53 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of 53 Anganwadi workers stopped due to negligence in work
पडरौना। ई-केवाइसी और चेहरा प्रमाणीकरण में प्रगति नहीं लाने वाली लापरवाह कसया क्षेत्र के 53 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अगले आदेश तक मानदेय रोक दिया है। उन्होंने चेताया कि इसके बाद भी कार्य में सुधार नहीं होने पर सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में 4134 आंनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। इसमें 2.19 लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से अभी तक करीब 1.50 लाख लाभार्थियों का ही ई-केवाइसी और चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य हो सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कसया बाल विकास परियोजना के लाभार्थियों का ई-केवाइसी और चेहरा प्रमाणीकरण की समीक्षा की गई, जिसमें से कार्य के प्रति अपेक्षित सुधार नहीं होने पर सीडीओ के निर्देश पर बाल विकास परियोजना कसया के 53 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अगने आदेश तक रोक दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि लापरवाह इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसके पूर्व भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद उनकी तरफ से परियोजना की तरफ से मिले कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि इसके बाद ई-केवाइसी और चेहरा प्रमाणीकरण कार्य में प्रगति नहीं हुई तो उनकी संविदा आधारित मानदेय सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed