फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   homgaurd will save people in time of flud

अब नारायणी की उफान से लोगों को बचाएंगे होमगार्ड

Mon, 01 Jul 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
homgaurd will save people in time of flud
अब नारायणी की उफान से लोगों को बचाएंगे होमगार्ड
विज्ञापन

- बाढ़ से बचाव को मिलेंगी तीन मोटरवोट, दक्ष किए जाएंगे होमगार्ड
राकेश कुमार गौंड़
पडरौना। सदानीरा और नारायणी जैसे नामों से जानी जाने वाली बड़ी गंडक नदी की बाढ़ से किनारे बसे लोगों को महफूज रखने के लिए शासन-प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोटरबोट मुहैया कराने से लेकर इन्हें संचालित करने और लोगों को बचाने के लिए होमगार्डों को एनडीआरएफ की टीम गोताखोरी सिखाएगी। इसके लिए एडीएम ने जिला कमांडेंट होमगार्ड को 25 से 45 वर्ष तक के होमगार्डों की सूची उपलब्ध कराने को पत्र लिखा है।
बड़ी गंडक खड्डा, पडरौना एवं तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में हर साल तबाही मचाती है। इस बार लोगों बाढ़ से बचाने के लिए शासन-प्रशासन की तरफ से तीन मोटरवोट मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा एक जीरो प्वाइंट पर खड़ी रहेगी। मोटरबोटों को संचालन और गोताखोरी के लिए होमगार्डों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

00000
नौ होमगार्डों को दिया जाएगा प्रशिक्षण-
आपदा विशेषज्ञ रवि राय ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए लगने वाले तीन मोटरवोटों पर तीन-तीन होमगार्डों की ड्यूटी रहेगी। हर होमगार्ड आठ-आठ घंटे के शिफ्ट में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

210 लेखपाल किए जाएंगे प्रशिक्षित
बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में लेखपालों की मदद भी ली जाएगी। इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य संस्थान की तरफ से 17 से 21 जून तक लखनऊ में एक तहसीलदार, एक नायब तहसीलदार और तीन कानूनगो को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनके जरिए जनपद के 210 लेखपालों को बाढ़ बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मोटरवोट के लिए टेंडर निकाला जाएगा। इन्हें संचालित करने के साथ बचाव कार्य के लिए नौ होमगार्डों प्रशिक्षित किए जाएंगे। इसके लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र लिखा गया है। इन्हें एनडीआरएफ गोरखपुर की टीम प्रशिक्षण देगी। बाढ़ से बचाव के लिए शासन प्रशासन अभी से सतर्क है।
विंध्यवासिनी राय,
एडीएम/आपदा राहत अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed