फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Home guard dies in road accident

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Home guard dies in road accident
सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत
विज्ञापन

बैरिया चौराहा के पास हुआ हादसा
साखोपार (कुशीनगर)। कसया थानाक्षेत्र के बैरिया चौराहा के पास बृहस्पतिवार को वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उसके परिवार में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार कसया थानाक्षेत्र के भैसही गांव निवासी ओमप्रकाश यादव (45) होमगार्ड हैं। ड्यूटी करने के बाद सुबह बाइक से घर जा रहे थे। पडरौना रोड पर बैरिया चौराहे के पास उन्हें किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट पहने थे। ओमप्रकाश अपने पीछे पत्नी और दो लड़कों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
महिला समेत दो की पहले ही हो गई थी मौत
पटहेरवा (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के लबनिया गांव के पास एनएच-28 पर ट्रक चपेट से घायल एक और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला समेत दो लोगों की बुधवार रात में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरयासुजान थानाक्षेत्र के सरैया खुर्द गांव निवासी चिंटू गोस्वामी, रोहित गोस्वामी और मंजू देवी बाइक से बुधवार को फाजिलनगर गए थे। लौटते समय दोपहर करीब एक बजे एनएच-28 पर लबनिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया था। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चिंटू गोस्वामी और मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया था। जबकि रोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां रात में रोहित ने भी दम तोड़ दिया। ये सभी आपस में पट्टीदार बताए जा रहे हैं। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed