फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Holi Holi celebrated by color

रंग गुलाल लगाकर मनाई होली

Fri, 25 Mar 2016 11:21 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Holi Holi celebrated by color
हाटा में फागुन गीत पर थिरकते युवा। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। होली का त्योहार जिले में छिटपुट घटनाआें के बीच संपन्न हो गया। कहीं होली मिलन समारोह तो कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लोग एक-दूसरे के घर जाकर दावताें का लुत्फ उठाया और रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


पडरौना के छावनी मोहल्ले में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवाओं की तरफ से मटकी फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया था। मोहल्ले के युवकाें ने रंग-गुलाल और होली के गीताें के बीच एक-दूसरे के कंधे पर बैठकर मटकी फोड़ी। उसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर लोगों ने रंग-गुलाल लगाया और होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान शेषनाथ शर्मा, गोरख शर्मा, सच्चिदानंद, श्रीराम प्रसाद, प्रवेश कुमार, अरविंद मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी तरह पडरौना में छुछिया गेट के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दिन नगर के विभिन्न मोहल्ले में विविध कार्यक्रम होते रहे। कसया प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को होली पर्व पर गांव समेत कसया कस्बे में धूमधाम के साथ होली मनाई गई। जिसमें सुबह से ही बच्चों के अंदर होली के प्रति अलग जज्बा देखा गया। उनकी ओर से पिचकारियों में रंग भरकर लोगों के ऊपर उडे़लने का दौर शुरू हुआ तो वह दोपहर बाद जाकर थमा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव में युवकों की टोली वाद्य यंत्रों से लैस होकर भ्रमण कर फाग गीत के साथ नाचते-गाते देखे गए। इस पर्व सांसद राजेश पांडेय ने कस्बे में स्थित एक स्थान पर होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे तो कहा कि होली रंगों का त्योहार है। आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। वहीं पर इसे बुराई पर अच्छाई की जीत भी बताया।

भक्त प्रह्ललाद और होलिका के कथा पर भी प्रकाश डाला। इसे भगवान के भक्त पह्लाद की भक्ति का त्योहार मानते हैं। इस दौरान सांसद ने लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार होली की खुमार बृहस्पतिवार सुबह से ही चढ़ लोगाें पर गया। ग्रामीण इलाकों मे बडे़ बुजुर्गों के पैरों पर अबीर चढ़ाकर आशीर्वाद लिया गया तो महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी जमकर रंग का मजा लिया। गुजिया, पुआ, खास्ता आदि पारंपरिक भोजन को घर आए मेहमानों को खिलाया। जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार अबीर, गुलाल, रंग और दावतों का दौर पूरे दिन चलता रहा।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव में अबीर गुलाल फेंकने को लेकर कहासुनी हुई। यह इसलिए हो गया क्याेंकि बाइक से जा रहे तीन युवकाें पर रंग पड़ गया था। बाद में मामला शांत हो गया। तमकुहीरोड क्षेत्र में भी होली परंपरागत ढंग से मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां बांटीं। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार होली के दिन सुबह से ही रंगों से लोगों को रंगने का दौर शुरू हो गया।


कस्बे और आसपास के गांवों में लोगाें ने खूब होली खेली। रामजानकी मंदिर के सामने से निकला जुलूस कस्बे में भ्रमण करने के बाद रामजानकी मंदिर पर ही पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में जमकर रंग और गुलाल उड़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed