{"_id":"630508fc84d82775ea774694","slug":"hockey-competition-will-be-held-in-the-district-stadium-on-29th-kushinagar-news-gkp4479829176","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को जिला स्टेडियम में होगी हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को जिला स्टेडियम में होगी हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन

पडरौना। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन रविंद्रनगर जिला स्टेडियम परिसर में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें जिले की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
आगामी 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जिला स्टेडियम परिसर में सुबह दस बजे से हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 14 वर्ष तक खिलाड़ियों की कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी।
इसमें शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लानी होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों को किसी भी तरह का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाने के निर्देश हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।