फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   HIV positive married woman committed suicide by hanging herself

Kushinagar News: एचआईवी पाॅजिटिव विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Fri, 28 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
HIV positive married woman committed suicide by hanging herself
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एचआईवी पाॅजिटिव विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज जिले के युवती की शादी एक पखवारा पूर्व हुई थी। विवाहिता के परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। युवती एचआईवी पाॅजिटिव थी। उसकी बुआ ने मेडिकल कॉलेज से एचआईवी पाॅजिटिव एक युवक की जानकारी लेकर उसके घर रिश्ते की बात की। 15 दिन पूर्व विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से शादी हुई। ससुराल आने के बाद वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। बताया जाता है कि युवती का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग था। इसी को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होती थी। पति ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसको कुछ दिक्कत थी तो वह दवा लाने बाहर गया था। लौटा तो कमरे में उसकी लाश साड़ी के फंदे से लटक रही थी। सूचना पर आई पुलिस ने एसडीएम को सूचना दिया। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार लक्ष्मी देवी पहुंचीं। उनकी मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। अभी मायके पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। विशुनपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed