फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   History-sheeter shot dead over rivalry, FIR filed against three for attempted murder

Kushinagar News: रंजिश में हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, तीन पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

Sat, 22 Aug 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter shot dead over rivalry, FIR filed against three for attempted murder
कप्तानगंज। क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर गोपाल दुबे को बृहस्पतिवार की रात बनकटा चौराहा के समीप रास्ते में बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पिता की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस की जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि एक्सरे में जख्म दिख रहा है, गोली लगने की पुष्टि नहीं हो रही है। आरोप के आधार पर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

गोपाल दुबे (24) कप्तानगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया जाता है कि बनकटा गांव के सदानंद राय के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने बृहस्पतिवार की देर शाम अपने साथी के साथ बाइक से निकला। बनकटा चौराहे से कुछ दूरी पर रात करीब 10:30 बजे हाटा माइनर की पिच सड़क पर सदानंद राय और गोपाल दुबे में विवाद हो गया। आरोप है कि सदानंद राय ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली गोपाल दुबे के दाहिने पैर में घुटने के ऊपर लगी।
विज्ञापन

लोगों ने घायल गोपाल दुबे को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सीएचसी पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुलिस कस्टडी में गोपाल का इलाज चल रहा है। गोपाल के पिता अमित दुबे ने बताया कि सदानंद राय बिहार में शराब तस्करी करता है। इसमें गोपाल को भी फंसया था। वहां दर्ज प्राथमिकी से नाम निकलवाने के लिए गोपाल अपने साथी सूरज शर्मा के साथ उसका आधार कार्ड मांगने गया था। इस दौरान विवाद हो गया और सदानंद राय ने गोली मार दी। पुलिस इस मामले में बनकटा बाजार निवासी सदानंद राय, सोहनी निवासी राजेश्वर यादव व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सदानंद राय 15 वर्ष से ससुराल में रहता था
अहिरौली थाना क्षेत्र के भलुही बलुआ गांव का रहने वाला सदानंद राय 15 वर्ष से अपनी ससुराल बनकटा में रहकर चौराहे पर सबसे पहले सहज जन सेवा केंद्र चला कर परिवार चलता था। दो वर्ष से बिहार में अवैध शराब के धंधे में शामिल हो गया। इसको लेकर कुछ वर्ष पहले गोपालगंज में अवैध शराब कि तस्करी के आरोप में जेल में बंद था गांव के लोगों का कहना है कि इसके घर प्रतिदिन बाइक और चार पहिया से अनजान लोगों का आना-जाना रहता है सदानंद राय गांव के लोगों से बहुत दूरी बनाकर रहने के कारण इसके कार्य के बारे में लोगों को बहुत जानकारी नहीं होती है। यहां तक की एक अंग्रेजी सरकारी शराब की दुकान में भी पार्टनरशिप का मामला चर्चा का विषय है। दो माह पूर्व पश्चिम चंपारण पुलिस सदानंद राय और गोपाल दुबे की तलाश में कप्तानगंज थाने पर आई थी। शराब तस्करी में गोपाल दुबे का नाम आने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है।
-
सदानंद राय की अकूत संपत्ति होने की चर्चा
गांव के लोगों का कहना है कि सदानंद राय ने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है। जिस पुराने मकान में वह रहता था, उसे तीन मंजिला बनवा रहा है। कप्तानगंज समेत अन्य कस्बों में भी कॉमर्शियल जमीन लेने की चर्चा है। उसके पास चार पहिया वाहन भी है। गोपाल दुबे को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। वह दो महीना पहले अपने घर रहना शुरू किया है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। कप्तानगंज पुलिस ने गोपाल दुबे को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है।

-
-घायल गोपाल दुबे के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। एक्सरे में गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। गोपाल दुबे और सदानंद राय दोनों अपराधी प्रवृति के हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed