{"_id":"659c4c203319d7351703c727","slug":"hiranyavatis-river-front-will-become-a-world-class-tourist-center-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10640-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा हिरण्यवती का रिवर फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा हिरण्यवती का रिवर फ्रंट
Tue, 09 Jan 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
बुद्धा घाट पर हिरण्यवती नदी सुंदरीकरण का जायजा लेते डीएम उमेश मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता
पकवा इनार। बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी व उसके किनारों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए डीएम ने सोमवार को बुद्धा घाट पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका की तरफ से बुद्धा घाट से हिरण्यवती घाट तक पाथवे की साफ-सफाई व सुंदरीकरण की जांच कर नदी में वर्ष भर जलप्रवाह बनाए रखने के साथ नौकायन संचालन को और बेहतर करने पर जोर दिया। निर्माणाधीन पर्यटन विकास की परियोजनाओं की लगातार मानीटरिंग कर मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
सोमवार दोपहर बाद डीएम उमेश मिश्र हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पहुंचे। पुल से आगे हिरण्यवती घाट तक के दोनों तरफ के पाथवे की साफ-सफाई से डीएम संतुष्ट नजर आए। आगे पौधरोपण व अन्य तरीके से सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिया। नदी में बुद्धा घाट पर चल रहे मोटर बोट के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नदी में वर्ष भर जल प्रवाह बनाए रखने व नौकायन संचालन के लिए जरूरी प्रबंध पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिरण्यवती नदी का किनारा विकसित कर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र का स्वरूप देना उनका मकसद है।
डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन को निर्माणाधीन परियोजनाओं साउंड एंड लाइट शो, बुद्धा थीम पार्क व अन्य का निर्माण मानक के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए। वन विभाग की तरफ से लगे मियावाकी पद्धति से वन क्षेत्र को विस्तारित करने के लिए ईओ को निर्देशित किया। ईओ ने बताया कि नदी के पाथवे के किनारे हिरण्यवती घाट की तरफ से पौधरोपण चल रहा है। इस मौके पर तहसीलदार नरेंद्र राम, लेखपाल निलेश रंजन राव, सभासद राजेश मद्धेशिया, मनीष मिश्र, सरवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
00
स्ट्रीट वेंडर चिह्नित जगह लगाएं दुकान
कुशीनगर खूबसूरत दिखे और आने वाले पर्यटकों व सैलानियों को असुविधा न हो इसके लिए डीएम ने बेतरतीब ढंग से पटरी पर सजने वाले दुकानदारों के लिए दो स्थल चिह्नत कराया है। जिसमें मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग स्थित कुशीनगर हाट बाजार और रामाभार स्तूप के अपोजिट सामने चीना बाबा मंदिर स्थल मुहैया कराया है। इसको लेकर वेंडरों ने डीएम से राही कुटीर पर्यटक आवास गृह से निकलते समय बातचीत भी किया। अपनी समस्याएं बताईं। इस पर डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कुशीनगर को विश्व स्तरीय मानक में विकसित करना मकसद है। राहत दी जाएगी, लेकिन अड़ियल रवैए से नहीं। कोई इधर उधर करते मिला, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि किसी का नुकसान मेरा मकसद नहीं, लेकिन कुशीनगर की तस्वीर व सूरत विश्व फलक पर चमके, यह मेरा उद्देश्य है।
00
वाहनों का चालान करने का दिया निर्देश
डीएम उमेश मिश्र ने मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर रामाभार स्तूप तक पटरी पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस व यातायात पुलिस को ऐसे वाहन व उनके स्वामियों के खिलाफ चालान सहित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे खड़े वाहनों से छवि खराब दिखती है। यह व्यवस्था ठीक होना बहुत जरूरी है। यह सख्ती से अनुपालन कराते हुए वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराया जाए। अगर कोई व्यक्ति अड़ियल या अड़चन पैदा कर रहा हो, तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करें।