फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hindu Yuva Vahini demands to take action against Radheyshyam

हियुवा ने मंत्री राधेश्याम पर कार्रवाई की मांग की 

Wed, 15 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Updated Wed, 15 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini demands to take action against Radheyshyam
तहसीलदार को ज्ञापन देते हियुवा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
राज्यमंत्री राधेश्याम की ओर से अमर उजाला के पत्रकार को दी गई धमकी के मामले में मंगलवार को हियुवा ने हाटा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। हियुवा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आचरण को लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना की अगुवाई में कार्यकर्ता हाटा तहसील परिसर पहुंचे और तहसीलदार हरिश्चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ प्रशासन जहां लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अभियान चला रहा है तो दूसरी तरफ हाटा के सपा उम्मीदवार व प्रदेश सरकार के मंत्री पत्रकार, ग्राम प्रधान और आम लोगों को भी धमकी दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का मौलिक अधिकार है, लेकिन मंत्री का बयान इस व्यवस्था का गला घोंटने जैसा है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, विशाल, नागेंद्र यादव, गणेश, बृजभान, ज्ञान चंद कुंअर, बैजनाथ गुप्ता, रामनिवास सिंह, उमेश गुप्ता, पारस चौहान, रामप्रीत यादव, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र साहनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन


मंत्री के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक नेबुआ नौरंगिया बीआरसी परिसर में हुई। इसमें मंत्री राधेश्याम सिंह की तरफ से दी गई धमकी पर चर्चा करते हुए पत्रकारों ने मंत्री के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के तहसील क्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में महेंद्र त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, बलराम गोविंद राव, गिरिजेश मल्ल, नितेश पांडेय, बृजेश पांडेय, सुमंत कुशवाहा, रोहित चौहान, मनोज कुशवाहा, वशिष्ठ कुशवाहा, नागेंद्र मिश्रा, बैजनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed