फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hindi teacher could not tell definition of sangya and visheshan

हिंदी के गुरुजी नहीं जानते, क्या है संज्ञा, क्या विशेषण

Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
hindi teacher could not tell definition of sangya and visheshan
विद्यालय का निरीक्षण करते बीईओ। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
हिंदी के गुरुजी नहीं जानते, क्या है संज्ञा, क्या विशेषण
विज्ञापन

बीईओ ने निरीक्षण के दौरान सातवीं, आठवीं को पढ़ाने वाले गुरु से किए सवाल
नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विशुनपुरा बीईओ ने शनिवार को क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
शनिवार को बीईओ देवमुनि वर्मा ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले सुबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालय चक्रधर छपरा पहुंचे, जहां सभी अध्यापक उपस्थित मिले। एक महिला शिक्षक मातृत्व अवकाश पर थीं। विद्यालय में मल्टीपल हैंडवॉश नहीं बना था। विद्युत कनेक्शन नहीं था। बीईओ ने मल्टीपल हैंडवास एक सप्ताह में लगवाने के साथ ही झटपट पोर्टल पर विद्युत कनेक्शन का आवेदन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह नौ बजे पटेरा बुजुर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां तैनात शिक्षक समशुद्दीन से उन्होंने शिक्षक डायरी मांगी। वह शिक्षक डायरी उपलब्ध नहीं करा सके। बीईओ से उन्होंने बताया कि कक्षा छह, सात और आठवीं की हिंदी पढ़ाते हैं। इस पर बीईओ ने संज्ञा और विशेषण की परिभाषा पूछी तो वह इसकी परिभाषा नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पटेरा माघी छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में तैनात रामभल और दुर्गा प्रसाद से ईमानदार व ईमानदारी शब्द में अंतर पूछा तो वह नहीं बता सके। किसी शिक्षक के पास शिक्षक डायरी भी नहीं थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा।

इस संबंध में बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने के अलावा कुछ सवालों के जवाब नहीं देने को गंभीरता से लेते हुए तीन शिक्षकों को नोटिस देकर उनसे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed